[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप, मादक पदार्थ के ठिकानों पर रेड

मुजफ्फरपुर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप, मादक पदार्थ के ठिकानों पर रेड

0
मुजफ्फरपुर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप, मादक पदार्थ के ठिकानों पर रेड
पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप

Muzaffarpur Police Raid: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके में हड़कंपमचगया. गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा के नेतृत्व में अहियापुर थाना पुलिस ने दादर और पुलिस लाइन के बीच सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इसके साथ ही मादक पदार्थो की बिक्री की सूचना मिलने पर आसपास की कई गलियों और दुकानों में एक साथ छापेमारी की गई.

दुकानों और झोपड़ियों की तलाशी, पुलिस के आने से पहले भागे धंधेबाज

पुलिस टीम ने कई दुकानों की बारीकी से तलाशी ली. कुछ स्थानों पर आगे दुकान और पीछे झोपड़ीनुमा कमरे होने की सूचना पर भी जांच की गई. हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही मादक पदार्थो के कारोबार से जुड़े संदिग्ध लोग मौके से फरार हो गए, जिससे किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी.

यह भी पढ़ें… भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, बैंक कर्मी दो युवतियों की दर्दनाक मौत

एसएसपी के निर्देश पर चल रहा है विशेष अभियान, काटे गए चालान

एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर जिले में विभिन्न स्थानों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की गई. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान भी काटे गए. उन्होंने कहा कि जिले में मादक पदार्थो के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी जारी रहेगी. पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें… बिहार में अब नहीं चलेंगे 15 साल पुराने सरकारी वाहन: रजिस्ट्रेशन स्वतः होगा रद्द, कबाड़ में तब्दील होंगी गाड़ियां

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel