पहले दिल्ली, फिर लखनऊ हादसा… फिर भी नहीं चेते पटना के कोचिंग संस्थान, फायर सेफ्टी अधूरी, खतरे में छात्रों की जिंदगी

Patna Coaching Fire Safety: पटना जिले के 284 कोचिंग संस्थानों में से 106 में अब भी फायर सेफ्टी की पूरी व्यवस्था नहीं है. अग्निशमन विभाग ने ऐसे संस्थानों को नोटिस जारी कर जल्द सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया है. सबसे अधिक 33 कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी की कमी लोदीपुर क्षेत्र में पाई गई है, जबकि बाढ़ अनुमंडल की स्थिति सबसे चिंताजनक है.

By Karuna Tiwari | June 23, 2026 12:49 PM

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna Coaching Fire Safety:
लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुई भीषण अग्निकांड की घटना में 15 छात्रों की मौत के बाद पटना के कोचिंग संस्थानों की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. अग्निशमन विभाग की जांच में सामने आया है कि जिले के 284 कोचिंग संस्थानों में से 106 में आग से बचाव की पूर्ण व्यवस्था नहीं है.

178 संस्थानों ने किया अनुपालन, 106 अब भी पीछे

अग्निशमन विभाग के अनुसार 178 कोचिंग संस्थानों ने फायर सेफ्टी मानकों का पालन करते हुए आवश्यक इंतजाम कर लिए हैं. वहीं 106 संस्थानों में अब भी कई कमियां पाई गई हैं. ऐसी स्थिति में यदि किसी संस्थान में आग लगने की घटना होती है तो छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालना बड़ी चुनौती बन सकता है.

फायर ऑडिट में मिली कई गंभीर खामियां

विभाग की ओर से किए गए फायर ऑडिट में कई कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई. जिन संस्थानों में कमियां पाई गई हैं, उन्हें नोटिस जारी कर जल्द से जल्द सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है.

लोदीपुर क्षेत्र में सबसे अधिक संस्थानों में कमी

फायर विभाग के आंकड़ों के अनुसार लोदीपुर फायर स्टेशन क्षेत्र में सबसे अधिक 33 कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी व्यवस्था अधूरी है. इस क्षेत्र में राजेंद्र नगर, कदमकुआं, मुसल्लहपुर, भिखना पहाड़ी, बीएम दास रोड और अशोक राजपथ जैसे प्रमुख कोचिंग हब शामिल हैं, जहां हजारों छात्र प्रतिदिन पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं.

Patna Coaching Fire Safety: बाढ़ अनुमंडल की स्थिति सबसे चिंताजनक

बाढ़ फायर स्टेशन क्षेत्र की स्थिति सबसे खराब पाई गई है. यहां कुल 33 कोचिंग संस्थानों में से केवल एक ने ही फायर सेफ्टी मानकों का अनुपालन किया है, जबकि 32 संस्थानों में अब भी आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं.

नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला फायर कमांडेंट रितेश पांडेय ने बताया कि जिन कोचिंग संस्थानों ने अभी तक फायर सेफ्टी की व्यवस्था पूरी नहीं की है, उन्हें नोटिस देकर जल्द अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है. यदि निर्धारित समय के भीतर आवश्यक इंतजाम नहीं किए गए तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जरूरत पड़ने पर कोचिंग संस्थानों को सील भी किया जा सकता है.

पटना जिला के कोचिंग संस्थानों की फायर सेफ्टी स्थिति

फायर स्टेशनकुल संख्याअनुपालन पूर्णअनुपालन अपूर्ण
लोदीपुर1138033
कंकड़बाग403703
सचिवालय261610
फुलवारीशरीफ100901
दानापुर080701
पटना सिटी241707
बाढ़330132
मसौढ़ी130310
पालीगंज170809

ALSO READ: NEET Exam के दिन PMCH में बड़ा मामला, 47 छात्र अनुपस्थित, 24 घंटे में सबूत के साथ हाजिर होने का अल्टीमेटम