चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने शुरू किया साइबर लॉ कोर्स, छात्रों का मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

Patna Education News: चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (CNLU) पटना में पहली बार साइबर लॉ पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। 60 सीटों के लिए 150 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.प्रवेश परीक्षा 4 और 5 जुलाई को होगी तथा मेरिट के आधार पर नामांकन किया जाएगा.

By YUVRAJ RATAN | June 29, 2026 1:38 PM

पटना से अमृता सिंह की रिपोर्ट
Patna Education News : चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (सीएनएलयू), पटना में पहली बार साइबर लॉ पाठ्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है. इस नए कोर्स में नामांकन के लिए 4 और 5 जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी. आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून थी.विश्वविद्यालय के अनुसार, 60 सीटों पर नामांकन के लिए 150 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिससे इस नए पाठ्यक्रम को लेकर छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है.

डिजिटल युग की जरूरतों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया पाठ्यक्रम

डिजिटल युग में साइबर अपराध, डेटा सुरक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की बढ़ती जरूरत को देखते हुए विश्वविद्यालय ने इस कोर्स की शुरुआत की है. प्रवेश परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह पाठ्यक्रम छात्रों को साइबर कानून के क्षेत्र में बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराएगा.

Also Read : बिहार सरकार अब युवाओं को देगी 6 हजार रुपये, इंटर्नशिप करने का मिला सुनहरा मौका