[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार दारोगा मेन्स परीक्षा को रद्द करने की मांग तेज, आज 10 बजे पटना कॉलेज से शुरू होगा महाआंदोलन, अभ्यर्थी पहुंचेंगे CM हाउस

बिहार दारोगा मेन्स परीक्षा को रद्द करने की मांग तेज, आज 10 बजे पटना कॉलेज से शुरू होगा महाआंदोलन, अभ्यर्थी पहुंचेंगे CM हाउस

0
बिहार दारोगा मेन्स परीक्षा को रद्द करने की मांग तेज, आज 10 बजे पटना कॉलेज से शुरू होगा महाआंदोलन, अभ्यर्थी पहुंचेंगे CM हाउस
AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

Patna Daroga Mains Protest: बिहार दारोगा मेन्स परीक्षा में कथित पेपर लीक के आरोपों को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है. अभ्यर्थियों ने 15 जून 2026 को पटना के पटना कॉलेज में महाआंदोलन आयोजित करने का आह्वान किया है. आंदोलन के पोस्टर और प्रशासन को दिए गए आवेदन पत्र के माध्यम से अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है. बता दें, बिहार पुलिस दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा बीते महीने 27 मई को हुई थी, जिसके बाद से ही अभ्यर्थी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. दरोगा मेंस अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा का प्रश्न पत्र वायरल होने के बावजूद अब तक परीक्षा को रद्द नहीं किया गया है. इसी मुद्दे को लेकर अभ्यर्थी आज फिर पटना कॉलेज में महाआंदोलन करने के लिए एकत्रित होंगे.

SI मेन्स अभ्यर्थियों का महाआंदोलन आज 10 बजे से शुरू

Whatsapp Image 2026 06 15 At 7.46.23 Am
जारी पोस्टर

मेन्स अभ्यर्थियों द्वारा एक पोस्टर भी जारी किया गया है. जारी पोस्टर के अनुसार, 15 जून यानि आज सुबह 10 बजे पटना कॉलेज में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे. पोस्टर में “Justice For Students”, “No More Paper Leaks” और “Students Unite” जैसे संदेश भी लिखे गए हैं. अभ्यर्थियों का आरोप है कि दरोगा मुख्य परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ है, जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए.

मेन्स अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने इस मामले को लेकर विभिन्न स्तरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है. पोस्टर में दावा किया गया है कि EOU, CMO, DGP और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक किसी जांच रिपोर्ट की जानकारी सामने नहीं आई है. इसी कारण अभ्यर्थियों ने सड़क पर उतरकर आंदोलन करने का फैसला लिया है.

पटना कॉलेज से सीएम हाउस तक प्रदर्शन करेंगे अभ्यर्थी

Whatsapp Image 2026 06 15 At 6.20.54 Am
आवेदन

वहीं, प्रशासन को दिए गए आवेदन पत्र में 15 जून को पटना कॉलेज में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित करने की अनुमति मांगी गई है. आवेदन में आयोजकों ने आश्वासन दिया है कि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा.

ALSO READ: पटना में गर्मी का रेड अलर्ट, कई जिलों आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel