[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बेगूसराय: एनसीसी कैंप में अग्निवीर व सशस्त्र बलों की तैयारी की दी गयी ट्रेनिंग, 500 कैडेट्स ने लिया भाग

बेगूसराय: एनसीसी कैंप में अग्निवीर व सशस्त्र बलों की तैयारी की दी गयी ट्रेनिंग, 500 कैडेट्स ने लिया भाग

0
बेगूसराय: एनसीसी कैंप में अग्निवीर व सशस्त्र बलों की तैयारी की दी गयी ट्रेनिंग, 500 कैडेट्स ने लिया भाग
एनसीसी कैडेट्स का सांकेतिक फोटो.

Begusarai News :  निपनियां, बरौनी में 4 बिहार गर्ल्स बटालियन, सहरसा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी कैंप के पांचवें दिन रविवार को विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया. सत्र में सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) की टीम ने कैडेट्स को सशस्त्र बलों में भर्ती की योग्यता, चयन प्रक्रिया एवं उससे मिलने वाले अवसरों और लाभों की विस्तृत जानकारी दी.

एआरओ टीम ने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी अग्निवीर योजना पर विशेष प्रकाश डालते हुए बताया कि यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर, जिम्मेदार और कुशल नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. टीम ने कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि सेना में करियर केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा का अवसर है, जहां साहस, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है.

लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर तैयारी करने की सलाह दी

अधिकारियों ने बताया कि सशस्त्र बलों में सेवा करने से युवाओं को वित्तीय सुरक्षा के साथ-साथ समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा भी प्राप्त होती है. उन्होंने कैडेट्स को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर तैयारी करने की सलाह दी.

10 दिवसीय इस कैंप का संचालन कैंप कमांडेंट कर्नल वीरविक्रम शंकर के नेतृत्व में किया जा रहा है. कैंप में वर्तमान में लगभग 500 महिला एवं पुरुष कैडेट्स भाग ले रहे हैं.

कैंप में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अर्चना कुमारी, लेफ्टिनेंट करुणा कुमारी, सेकेंड ऑफिसर गीतांजलि कुमारी, कन्हैया कुमार, जीसीआई दीक्षा, स्तुति एवं पूजा, सैन्य स्टाफ एसएम जेरोम राजन सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे.

Also Read : 3 थानाध्यक्षों की सड़क हादसों में मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, बेगूसराय में सड़क किनारे अब भी खड़े हो रहे ट्रक

Previous article मुंगेर में आज फिजिशियन से लेकर नेत्र रोग विशेषज्ञ तक रहेंगे उपलब्ध, देखें डॉक्टरों की पूरी सूची
Next article बिहार दारोगा मेन्स परीक्षा को रद्द करने की मांग तेज, आज 10 बजे पटना कॉलेज से शुरू होगा महाआंदोलन, अभ्यर्थी पहुंचेंगे CM हाउस
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel