[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पाटलिपुत्र स्टेशन पर मद्य निषेध अभ्यर्थियों का बवाल, पथराव में रेल आईजी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

पाटलिपुत्र स्टेशन पर मद्य निषेध अभ्यर्थियों का बवाल, पथराव में रेल आईजी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

0
पाटलिपुत्र स्टेशन पर मद्य निषेध अभ्यर्थियों का बवाल, पथराव में रेल आईजी समेत कई पुलिसकर्मी घायल
पाटलिपुत्र स्टेशन पर मद्य निषेध अभियर्थियों का बवाल

Patna News: दानापुर स्थित पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जुटे थे. अभ्यर्थियों का आरोप था कि परीक्षा केंद्र दूर हैं और ट्रेनों के विलंब से उन्हें समय पर केंद्र तक पहुंचने में परेशानी हो रही है. नाराज छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर जाम लगा दिया. कई छात्र ट्रैक पर लेट गये और परीक्षा रद्द करने की मांग करने लगे. इसके कारण रेल परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया.

राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित

हंगामे के कारण पाटलिपुत्र स्टेशन से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा. वहीं कई अन्य ट्रेनों का रूट बदल दिया गया. इससे यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

अधिकारियों ने समझाने का किया प्रयास

घटना की सूचना मिलते ही रेल आईजी जितेंद्र राणा, रेल एसपी, आरपीएफ और जिला पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाने और ट्रैक खाली कराने का प्रयास किया. हालांकि छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे और स्थिति लगातार तनावपूर्ण होती गयी.

पथराव में रेल आईजी समेत कई घायल

प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति बन गयी. इसी दौरान उग्र भीड़ की ओर से पथराव शुरू कर दिया गया. पथराव में रेल आईजी जितेंद्र राणा घायल हो गये. कई थाना अध्यक्ष, पुलिसकर्मी और जवानों को भी चोटें आयीं. उग्र प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर तोड़फोड़ कर रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाया.

आंसू गैस, लाठीचार्ज और चेतावनी स्वरूप फायरिंग

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. इसके अलावा लाठीचार्ज किया गया और चेतावनी स्वरूप फायरिंग भी की गयी. कार्रवाई के बाद धीरे-धीरे भीड़ को हटाया गया.

Whatsapp Image 2026 06 14 At 6.58.29 Am
अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन

पिस्तौल लेकर मोर्चा संभालते दिखे रेल आईजी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हंगामे के दौरान रेल आईजी जितेंद्र राणा हाथ में पिस्तौल लेकर मोर्चा संभालते और पुलिस बल का नेतृत्व करते नजर आये. घटनास्थल पर लंबे समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर स्थिति को नियंत्रित किया.

जांच में जुटा प्रशासन

फिलहाल स्टेशन परिसर और आसपास के इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. रेलवे प्रशासन प्रभावित ट्रेनों के परिचालन को सामान्य करने में जुटा है. वहीं पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गयी है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है.

ALSO READ: विश्व रक्तदाता दिवस पर महावीर कैंसर संस्थान में 98 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel