पटना में युवक को ऑनलाइन डेटिंग पड़ी महंगी, विदेशी लड़की ने प्यार के नाम पर लूटे लाखों रुपये

Online Dating Scam: पटना में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां विदेशी लड़की से ऑनलाइन डेटिंग कराने के झांसे में आकर एक युवक ने करीब चार लाख रुपये गंवा दिए.

By Karuna Tiwari | June 18, 2026 10:10 AM

नितिश सिंह की रिपोर्ट
Online Dating Scam:
गर्दनीबाग इलाके के रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर एक ऑनलाइन डेटिंग विज्ञापन देखा. इसमें दावा किया गया था कि दुनिया भर की सुंदर लड़कियों से ऑनलाइन डेटिंग की सुविधा मिलती है. इसी झांसे में आकर युवक ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया.

Online Dating Scam: विदेशी लड़की से बातचीत

ठगों ने युवक की बात एक विदेशी लड़की “मांगर बेला” से कराई. कुछ दिनों तक बातचीत के जरिए युवती ने युवक का भरोसा जीत लिया और उसे एक वेबसाइट से जोड़ दिया. यहां से ऑनलाइन डेटिंग (Online Dating Scam) की ठगी की असली साजिश शुरू हुई.

ऑनलाइन डेटिंग में टास्क और निवेश के नाम पर बढ़ती रकम

लड़की ने युवक को बताया कि वेबसाइट पर टास्क पूरा करके वह घर बैठे लाखों रुपये कमा सकता है. शुरुआत में कुछ मुनाफा दिखाकर उसे और निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया. इसके बाद युवक लगातार पैसे लगाता गया.

पैसा निकालने की कोशिश में खुली सच्चाई

जब युवक ने अपनी कमाई निकालने की कोशिश की तो उसे बार-बार नए नियम और प्रक्रिया बताकर और पैसे जमा करने को कहा गया. इसी दौरान उसे ऑनलाइन डेटिंग ठगी का अहसास हुआ, लेकिन तब तक वह करीब चार लाख रुपये गंवा चुका था.

साइबर थाना में शिकायत दर्ज, जांच शुरू

पीड़ित युवक ने साइबर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर ठगों के नेटवर्क की तलाश की जा रही है.

ALSO READ: अब बिहार में बनेगा सैटेलाइट टाउनशिप और हेली-टूरिज्म, घूमने का मजा होगा दोगुना