[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार के इन दो जिलों में बनेंगे न्यूक्लियर पावर प्लांट, 1400 मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन

बिहार के इन दो जिलों में बनेंगे न्यूक्लियर पावर प्लांट, 1400 मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन

0
बिहार के इन दो जिलों में बनेंगे न्यूक्लियर पावर प्लांट, 1400 मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन
सांकेतिक तस्वीर

Nuclear Power Plant: बिहार के नवादा और बांका जिले में न्यूक्लियर पावर प्लांट बनाए जायेंगे. दोनों जिलों में प्लांट की मंजूरी लास्ट फेज में है. इसके चालू होने पर राज्य में लगभग 1400 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा. साथ ही राज्य को बिजली के क्षेत्र में बड़ा फायदा हो सकेगा. जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली में चार दिन तक चलने वाले भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में राज्य सरकार के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.

इन जगहों पर भी लग रहा मेगा प्रोजेक्ट

बिजली के क्षेत्र में भागलपुर के पीरपैंती में 2400 मेगावाट का प्रोजेक्ट लग रहा है. सांभावना जताई जा रही है कि यह 2029-30 तक पूरा होगा. एनटीपीसी नवीनगर में 2400 मेगावाट का विस्तार के साथ ही बरौनी में 800 मेगावाट का प्रोजेक्ट लग रहा है.

इसके अलावा बिहार सरकार घर पर सोलर पैनल लगाने की योजना पर काम कर रही. इससे 6500 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा. फ्लोटिंग सोलर के लिए निजी कंपनी अवाडा के साथ समझौता किया गया है. इससे हजार मेगावाट बिजली पैदा होगी. आने वाले चार-पांच साल में राज्य बिजली उत्पादन और वितरण के मामले में काफी आगे होगा.

NBPDCL को मिली ‘ए’ रेटिंग

जानकारी के मुताबिक, समिट में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) को ‘ए’ रेटिंग मिली है और यह देश की टॉप-5 सरकारी बिजली कंपनियों में शामिल हो गई है. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) को 13वां स्थान मिला है.

ऊर्जा मंत्री ने क्या कहा?

ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की माने तो, यह उपलब्धि राज्य सरकार की उपभोक्ता-केंद्रित बिजली व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है. उन्होंने भरोसा जताया कि तकनीक के बेहतर उपयोग से सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा.

Also Read: बिहार की बिजली कंपनियों का नेशनल लेवल पर जलवा, टॉप-5 डिस्कॉम में NBPDCL को जगह, ‘A’ रेटिंग से बढ़ी साख

Previous article ईरान का इजरायल के परमाणु संयंत्र और दो शहरों पर हमला, एयर डिफेंस फेल, 100 से ज्यादा घायल, भड़के नेतन्याहू
Next article ईरान को ट्रंप की चेतावनी: 48 घंटे में खोलें होर्मुज की खाड़ी, वरना मिट जाएंगे पावर प्लांट्स
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel