[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Nowcast Bihar: बिहार के 12 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट

Nowcast Bihar: बिहार के 12 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट

0
Nowcast Bihar: बिहार के 12 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट
AI फोटो

Nowcast Bihar: समूचे बिहार में शनिवार को झमाझम बारिश हो रही है. राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई है. बारिश की वजह से तापमान में काफी कमी दर्ज की गई है. इसी बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने एक तात्कालिक चेतावनी जारी की है. इसमें बताया गया है कि पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान बारिश हो सकती है. इस दौरान ठनका गिरने की भी संभावना है.

Image 55
Imd alert

बिहार के इन जिलों में लोग रहें सावधान

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर जिले में अगले 3 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी की है. दोनों जिलों में तेज मेघगर्जन, ठनका गिरने के साथ अति भारी हो सकती है.

इसके अलावा पश्चिम चंपारण, औरंगाबाद, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, आरा, अरवल, खगड़िया, दरभंगा, मधुबनी जिले में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में मध्यम से भारी स्तर की बारिश होने की संभावना है.

Image 56
Imd red alert

रविवार को 7 जिलों में रेड अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के सभी जिलों में बारिश होने की बात कही है.

पूर्वानुमान में बताया गया है कि 5 अक्टूबर को बिहार के गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा और मधुबनी में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

सारण, वैशाली, समस्तीपुर, आरा और पटना में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा यहां ठनका गिरने और तेज हवा चलने को लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है.

IMD ने बिहार के बाकी जिलों में भी अलर्ट 24 घंटे के दौरान बारिश होने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे मौसम में सभी जिलों में लोगों को एहतियात बरतने की बात मौसम विभाग ने कही है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: आरा से पवन सिंह ने ठोका दावा, सीट बंटवारे पर महामंथन, NDA में टिकट की दौड़ तेज

Previous article 147 करोड़ से बिहार के इस एयरपोर्ट का रनवे विस्तार, 12 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण
Next article Bihar Politics: कुछ लोग जननायक की विरासत चुराने में जुटे हैं…, पीएम मोदी बोले- कर्पूरी ठाकुर का सम्मान कोई नहीं छीन सकता
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel