[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Politics: कुछ लोग जननायक की विरासत चुराने में जुटे हैं…, पीएम मोदी बोले- कर्पूरी ठाकुर का सम्मान कोई नहीं छीन सकता

Bihar Politics: कुछ लोग जननायक की विरासत चुराने में जुटे हैं…, पीएम मोदी बोले- कर्पूरी ठाकुर का सम्मान कोई नहीं छीन सकता

0
Bihar Politics: कुछ लोग जननायक की विरासत चुराने में जुटे हैं…, पीएम मोदी बोले- कर्पूरी ठाकुर का सम्मान कोई नहीं छीन सकता
प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर

Bihar Politics: दिल्ली के विज्ञान भवन से शनिवार को आयोजित ‘पीएम सेतु योजना’ और आईटीआई दीक्षांत समारोह के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया. उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि “आजकल कुछ लोग जननायक की भी चोरी करने में लगे हैं.” पीएम ने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर का सम्मान बिहार की जनता ने दिया है और इसे कोई भी छीन नहीं सकता.

बिहार को मिली कर्पूरी ठाकुर स्किल यूनिवर्सिटी

पीएम मोदी ने कहा, “कर्पूरी ठाकुर जी ने समाज के सबसे कमजोर तबके के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया. उन्होंने शिक्षा और समानता को जीवन का मंत्र बनाया. आज बिहार को उनके नाम पर नई कर्पूरी ठाकुर स्किल यूनिवर्सिटी मिली है, जो युवाओं को नए अवसर देगी.”

कुछ लोग जननायक पद की चोरी करने में जुटे हैं- पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को चौकन्ना रहना चाहिए, क्योंकि “कुछ लोग जननायक पद की भी चोरी करने में जुट गए हैं.” हाल ही में कांग्रेस के ‘वोटर अधिकार यात्रा’ कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी को “जननायक” और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा तेजस्वी यादव को “जननायक” बताने पर पीएम ने अप्रत्यक्ष रूप से तंज कसा. प्रधानमंत्री ने कहा कि “बिहार की जनता जानती है कि असली जननायक कौन है. कर्पूरी ठाकुर ने जो सम्मान जनता से पाया, उसे कोई हथिया नहीं सकता.”

बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर भी बोले पीएम मोदी

युवा संवाद के दौरान पीएम मोदी ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, “दो-ढाई दशक पहले बिहार की हालत बहुत खराब थी. न स्कूल ठीक से चलते थे, न भर्तियां होती थीं. लाखों युवाओं को पढ़ाई के लिए राज्य छोड़ना पड़ता था. राजद के कुशासन में बिहार उस पेड़ की तरह हो गया था जिसकी जड़ें सड़ चुकी थीं. लेकिन नीतीश कुमार और एनडीए सरकार ने उस पेड़ को फिर से जीवित किया.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बिहार में शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार की नई रोशनी फैल रही है. “जो कभी पलायन के लिए मजबूर थे, वे अब अपने राज्य में आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रहे हैं.”

Also Read: पटना में राजनीतिक दलों के साथ इलेक्शन कमीशन की हाई लेवल मीटिंग, इन पार्टियों को नहीं भेजा गया बुलावा

Previous article Nowcast Bihar: बिहार के 12 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट
Next article क्या तुम कलेक्टर हो? गरीब महिला के इसे ताने को सुनकर MBBS छोड़ अफसर बनीं प्रियंका
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel