[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मुहर, जल्द बिहार यात्रा पर निकलेंगे, उमेश कुशवाहा बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष

नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मुहर, जल्द बिहार यात्रा पर निकलेंगे, उमेश कुशवाहा बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष

0
नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मुहर, जल्द बिहार यात्रा पर निकलेंगे, उमेश कुशवाहा बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष
जदयू नेशनल प्रेसिडेंट नीतीश कुमार

Nitish Kumar JDU National President: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की राष्ट्रीय परिषद की बड़ी बैठक अब खत्म हो गई है. इस बैठक में नीतीश कुमार को एक बार फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के फैसले पर राष्ट्रीय परिषद ने अंतिम मुहर लगा दी है. इसके साथ ही यह भी तय किया गया है कि बिहार में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर उमेश कुशवाहा ही बने रहेंगे और वे राज्य में संगठन की कमान संभालते रहेंगे.

बिहार यात्रा पर निकलेंगे नीतीश कुमार

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान अपने हाथों में लेने के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार की यात्रा पर निकलने की तैयारी में हैं. इस नई यात्रा के जरिए नीतीश कुमार इस बार भी अपनी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर सीधे जनता के बीच जाएंगे. इस बात की आधिकारिक जानकारी मंत्री मदन सहनी ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में दी है.

पिताजी के अध्यक्ष बनने से हमारी जिम्मेदारी बढ़ी: स्वास्थ्य मंत्री निशांत

इस बैठक में शामिल हुए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पार्टी के फैसलों पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि पिताजी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किए जाने के बाद अब हम सब की जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है. इस बढ़ी हुई जिम्मेदारी के साथ अब हमें आगे सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर काम करना होगा. हम लोग पूरे बिहार में घूमकर पार्टी को और मजबूत करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष के कामों को जनता तक लेकर जाएंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

निशांत भैया जेडीयू का भविष्य

बैठक खत्म होने के बाद बाहर निकलीं पार्टी विधायक कोमल सिंह ने एक बड़ा बयान देकर सियासी हलचल बढ़ा दी. उन्होंने बताया कि बैठक के अंदर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी खास चर्चा की गई है. कोमल सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि निशांत भैया ही जेडीयू का असली भविष्य हैं और बहुत जल्द संगठन के अंदर उन्हें कोई बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के अमीन और राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने शुरू की फेजवाइज प्रमोशन प्रोसेस

एनकाउंटर पर क्या है सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन? भरत तिवारी मामले के बाद शुरू हुई बहस

Previous article वैशाली: पूर्व प्रमुख की विरासत को बेटे ने दिया नया मुकाम, BPSC में सफलता पाकर बने राजस्व अधिकारी
Next article क्या NEET UG में बुरका बैन है? देखें NTA का ड्रेस कोड
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel