[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Nitish Cabinet: नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनेंगी मैथिली ठाकुर? जानिये मशहूर गायिका ने क्या दिया जवाब

Nitish Cabinet: नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनेंगी मैथिली ठाकुर? जानिये मशहूर गायिका ने क्या दिया जवाब

0
Nitish Cabinet: नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनेंगी मैथिली ठाकुर? जानिये मशहूर गायिका ने क्या दिया जवाब
मैथिली ठाकुर

Nitish Cabinet: 20 नवंबर को 10वीं बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. ऐसे में आज अलीनगर विधानसभा की नई विधायक मैथिली ठाकुर पूरे जोश में नजर आई. उन्होंने कहा, हमारे लिये आज का दिन बेहद बड़ा है. पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया, जिसका मैं सम्मान करूंगी. इसके साथ ही पार्टी की तरफ से जो भी आदेश दिया जायेगा, उसका पालन करूंगी.

मंत्री बनने की उम्मीद से जुड़े सवाल पर क्या बोली?

दरअसल, आज विधायक दल की बैठक में मैथिली ठाकुर पहुंची थी. यहां उन्होंने कुछ गीत भी सुनाए. एक अलग अंदाज में मैथिली ठाकुर नजर आई. साथ ही इस दौरान मैथिली ठाकुर से पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या उन्हें कैबिनेट में मंत्री बनाये जाने की उम्मीद है? इसके जवाब में मैथिली ठाकुर ने कहा, मैं पार्टी की कार्यकर्ता हूं. पार्टी की तरफ से जो कुछ भी आदेश दिया जायेगा, उसका मैं पूरी निष्ठा के साथ पालन करूंगी. मंत्री बनना या नहीं बनना, यह पार्टी डिसाइड करेगी.

मैथिली ने एक बार फिर दोहराई अपनी बात

इस दौरान मैथिली ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए एक बार फिर अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों के लिये अच्छा काम करने की बात दोहराई. इससे पहले भी मैथिली ठाकुर ने यह कहा था कि सबसे पहले वह उन वादों को पूरा करेंगी, जो उन्होंने चुनाव से पहले अपनी जनता से की थी. ऐसे में आज उन्होंने एक बार फिर यह साफ किया कि वे किसी भी तरह की अटकलों में नहीं पड़ना चाहती हैं और पार्टी के नेतृत्व पर पूरा विश्वास है.

मैथिली ठाकुर 20 नवंबर को करेंगी परफॉर्म

दूसरी तरफ 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तमाम तैयारियां की जा रही है. खास बात यह है कि समारोह में सांसद मनोज तिवारी और अलीनगर विधानसभा की नई नवेली विधायक मैथिली ठाकुर के परफॉर्मेंस होंगे. जानकारी के अनुसार, लगभग दो घंटे उनका कार्यक्रम होगा. जिसमें बिहार की संस्कृति की झलक दिखेगी. गांधी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम 11 बजे से शुरू होगा.

Also Read: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में मनोज तिवारी और मैथिली ठाकुर करेंगे परफॉर्म, जानिये आम लोगों के लिए क्या है व्यवस्था

Previous article Trending Shows on JioHotstar: रियलिटी शोज से साउथ की फिल्मों तक, इस हफ्ते जियो हॉटस्टार देखिए ये टॉप 7 ट्रेंडिंग कंटेंट
Next article Garlic Coriander Soup: पहाड़ी लोग सर्द रातों में पीते हैं ये हेल्दी सूप, इम्युनिटी बढ़ाने में बेहद फायदेमंद
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel