नितिन को पथ, संजय सरावगी को राजस्व एवं भूमि सुधार

नितिन को पथ, संजय सरावगी को राजस्व एवं भूमि सुधार

By Prabhat Khabar News Desk | February 27, 2025 5:36 PM

भाजपा कोटे के मंत्रियों के कुछ के बदले विभाग, हम के संतोष सुमन के पास सिर्फ लघु सिंचाईजदयू कोटे के मंत्री के विभाग में कोई बदलाव नही

संवाददाता,पटना

कैबिनेट विस्तार के अगले दिन गुरुवार को सभी नये मंत्रियों के बीच विभागों का बटवारा कर दिया गया. भाजपा कोटे के कुछ वरिष्ठ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी किये गये. कुछ मंत्रियों के विभागों में कटौती कर नये मंत्रियों को दिये गये. भाजपा कोटे से पूर्व से मंत्री रहे नितिन नवीन अब पथ निर्माण मंत्री होंगे. नये मंत्रियों में संजय सरावगी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मंत्री बनाया गया है. वहीं जीवेश मिश्रा को नगर विकास विभाग की जिम्मेवारी दी गयी है. उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के विभागों में भी कटौती की गयी है. श्री सिन्हा अब सिर्फ खनन और कृषि विभाग के मंत्री होंगे. कृषि विभाग की उन्हेंनयी जिम्मेवारी दी गयी है. कैबिनेट विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी.

इसी तरह पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के पास अब विधि विभाग नहीं होगा. विधि विभाग की जिम्मेवारी स्वास्थ्य मंतम्री मंगल पांडेय को दी गयी है. श्री पांडेय दोनों विभागों के मंत्री होंगे. इसी प्रकार नीतीश मिश्रा के पास सिर्फ उद्योग विभाग रखा गया है. उनके पास पूर्व से रहे पर्यटन विभाग की जिम्मेवारी नये मंत्री राजू कुमार सिंह को दी गयी है. डा प्रेम कुमार अब सिर्फ सहकारिता विभाग के मंत्री होंगे. वहीं हम पार्टी के संतोष कुमार सुमन के पास भी सिर्फ एक विभाग लघु सिचाई रहेगा. नये मंत्रियों में डा सुनील कुमार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, मोती लाल प्रसाद को कला संस्कृति एवं युवा मामले, विजय कुमार मंडल को आपदा प्रबंधन, कृष्ण कुमार मंटू को सूचना प्रावैद्यिकी विभग की जिम्मेवारी दी गयी है.

जदयू कोटे के मंत्रियों के विभागों में कोई बदलाव नहीं

कैबिनेट विस्तार और विभागों के बटवारे में जदयू कोटे के मंत्रियों की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा है. जदयू कोटे के सभी 12 मंत्रियों के पास पूर्व के ही विभाग रहे हैं.

हम के मंत्री भाजपा कोटे में

सरकार में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन अब सिर्फ एक ही विभाग लघु सिचाई के मंत्री होंगे. अब तक वो तीन विभागों के मंत्री थे. उनके पास रहे सूचना प्रोद्योगिकी और आपदा प्रबंधन विभाग भाजपा कोटे के नये मंत्रियों में बाटे गये हैं.

नया कैबिनेट

1. नीतीश कुमार : मुख्यमंत्री एवं अन्य वे सभी विभाग जो किसी अन्य मंत्री के पास नहीं हैं

जदयू कोटे के मंत्री

2. विजय कुमार चौधरी : जल संसाधन एवं संसदीय कार्य

3. बिजेंद्र प्रसाद यादव : उर्जा एवं योजना व विकास

4. श्रवण कुमार : ग्रामीण विकास

5.अशोक चौधरी : ग्रामीण कार्य

6.लेशी सिंह : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण

7. मदन सहनी: समाज कल्याण

8.महेश्वर हजारी : सूचना जनसंपर्क

9.शीला कुमारी : परिवहन

10. सुनील कुमार : शिक्षा

11. रत्नेश सदा : उत्पाद्य एवं निबंधन

12. जयंत राज : भवन निर्माण

13. मो जमा खान : अल्पसंख्यक कल्याण

भाजपा कोटे के मंत्री

1. सम्राट चौधरी : वित्त एवं वाणिज्यकर

2. विजय कुमार सिन्हा : कृषि एवं खनन

3. रेणु देवी : पशु एवं मत्स्य

4. डा प्रेम कुमार : सहकारिता

5. मंगल पांडेय : स्वास्थ्य एवं विधि

6. नितिन नवीन : पथ निर्माण

7. नीतीश मिश्रा: उद्योग

8.नीरज कुमार बबलू : पीएचइडी

9.जनक राम:एससी-एसटी कल्याण

10. हरी सहनी : पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण

11.कृष्णनंदन पासवान : गन्ना उद्योग

12. केदार गुप्ता :पंचायती राज

13.सुरेंद्र मेहता :खेल विभाग

14. संतोष सिंह :श्रम संसाधन

15. संजय सरावगी: राजस्व एवं भूमि सुधार

16. डा सुनील कुमार :पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन

17.राजू कुमार सिंह : पर्यटन

18. मोतीलाल प्रसाद : कला संस्कृति एवं युवा मामले

19. जिवेश कुमार :नगर विकास विभाग

20. विजय कुमार मंडल : आपदा प्रबंधन

21. कृष्ण कुमार मंटू : सूचना प्रोद्योगिकी

22. संतोष सुमन, हम : लघु सिंचाई

23. सुमित कुमार सिंह, निर्दलीय : विज्ञान एवं प्रावैद्यिकी

.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है