‘संयोग है या प्रयोग?’ नीट पेपर लीक पर तेजस्वी बोले- एक परीक्षा भी ढ़ंग से नहीं करा सकती सरकार

NEET-UG 2026 Cancelled: नीट पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द पर तेजस्वी यादव ने सरकार की व्यवस्था, नीयत और प्रशासनिक क्षमता पर सवाल उठाए हैं. दोबारा परीक्षा आयोजित कराने से छात्रों पर आर्थिक, मानसिक और समय का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

By Paritosh Shahi | May 12, 2026 4:11 PM

NEET-UG 2026 Cancelled: नीट पेपर लीक की वजह से परीक्षा रद्द होने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि क्या अब सरकार इतनी भी सक्षम नहीं रह गई है कि एक सामान्य परीक्षा भी बिना पेपर लीक के करा सके. बार-बार ऐसी घटनाएं होना सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि व्यवस्था की बड़ी विफलता दिखाता है. तेजस्वी ने कहा कि कहीं यह सब किसी राजनीतिक प्रयोग का हिस्सा तो नहीं, जहां परेशान जनता सिर्फ नुकसान उठाती रहे.

नीति और नीयत दोनों पर विपक्ष ने घेरा

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार से लेकर देश के कई हिस्सों तक लगातार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार इन्हें रोकने में असफल दिख रही है. सिर्फ जांच के आदेश देकर जिम्मेदारी से बचना काफी नहीं है. सरकार को यह भी देखना होगा कि आखिर बार-बार युवाओं के भविष्य से जुड़ी ऐसी चूक क्यों हो रही है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि परीक्षा दोबारा होने का सबसे बड़ा बोझ छात्रों और उनके परिवारों पर पड़ेगा. लाखों अभ्यर्थियों को फिर अलग-अलग शहरों के परीक्षा केंद्रों तक जाना होगा. इससे आर्थिक खर्च बढ़ेगा, समय बर्बाद होगा और मानसिक दबाव भी काफी ज्यादा बढ़ेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ईंधन खर्च और संसाधनों की बर्बादी पर भी सवाल

विपक्ष ने कहा कि देशभर के 552 शहरों में दोबारा परीक्षा कराने से लाखों लीटर पेट्रोल और डीजल खर्च होगा. ऐसे में सरकार को बताना चाहिए कि इस अतिरिक्त बोझ, खर्च और संसाधनों की बर्बादी की जिम्मेदारी कौन लेगा.

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से हल करने के बजाय सरकार का ध्यान दूसरी प्राथमिकताओं पर ज्यादा दिखता है. उन्होंने मांग की कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए परीक्षा सिस्टम में ठोस और सख्त सुधार किए जाएं.

इसे भी पढ़ें: CMO में सम्राट चौधरी ने अपने भरोसेमंद अफसरों को दी कमान, देखेंगे कामकाज, जानिए इनके बारे में