[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार के इस जिले में सड़कों की हालत होगी टनाटन… अरबों रुपये होंगे खर्च, जानिए कब तक पूरा होगा काम

बिहार के इस जिले में सड़कों की हालत होगी टनाटन… अरबों रुपये होंगे खर्च, जानिए कब तक पूरा होगा काम

0
बिहार के इस जिले में सड़कों की हालत होगी टनाटन… अरबों रुपये होंगे खर्च, जानिए कब तक पूरा होगा काम
ग्रामीण सड़क की सांकेतिक तस्वीर

Muzaffarpur News: बिहार के विभिन्न जिलों में इन दिनों पुलों और सड़कों का निर्माण कार्य जारी है, जिससे कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा. बिहार सरकार की ओर से सड़क बनाने के साथ-साथ सड़कों की बिगड़ी हालत को सुधारने के लिए भी अहम कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है. मुजफ्फरपुर के ग्रामीण सड़कों की सूरत अब बदलने वाली है. जानकारी के मुताबिक, करीब 1000 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबाई की सड़कों को सुधारा जाएगा. इसके लिए योजना तैयार की गई है, जिसमें लगभग 8 अरब रुपये खर्च होने की बात भी कही जा रही है.

विभाग ने तय किया लक्ष्य

बता दें कि, 8 अरब रुपये की लागत से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 526 ग्रामीण सड़कों की मरम्मत और मजबूत बनाने का काम किया जाएगा. इसे लेकर तीन प्रमंडलों को प्रशासनिक मंजूरी विभाग की ओर से दे दी गई है. जानकारी के मुताबिक, विभाग एक के अंतर्गत 200 सड़कें, विभाग दो के तहत 137 सड़कें और बाकी पश्चिमी प्रमंडल के अंतर्गत कार्य किया जाएगा. कहा जा रहा है कि, कई सड़कों के टेंडर फाइनल होने के बाद उस पर काम शुरू कर दिए गए हैं. दरअसल, विभाग की ओर से साल 2026 तक सभी ग्रामीण सड़कों को सुधारने को लेकर लक्ष्य तय किया गया है.

सवहा-मरीचा पथ का भी होगा जीर्णोद्धार

बता दें कि, उन ग्रामीण सड़कों में बाढ़ प्रभावित इलाकें की सड़कें जैसे कि औराई, कटरा और गाय घाट भी शामिल है. इधर, सवहा-मरीचा पथ जो कि फिलहाल बदहाल स्थिती में है, इसका भी जीर्णोद्धार किया जाएगा. सड़क की स्थिती बेहद खराब होने की वजह से लोग यहां से आना-जाना नहीं कर पाते. जिसका नतीजा यह है कि, लोगों को महुआ-काजीइंडा मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ रहा है. लेकिन, अब इस मार्ग के बनने से पटना से पूसा तक का सफर आसान हो सकेगा. दरअसल, 20 किलोमीटर की दूरी कम होने के साथ-साथ समय की भी बचत होगी. पटना को समस्तीपुर से जोड़ने में यह मार्ग मदद करेगा. इससे लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी.

Also Read: दरभंगा एयरपोर्ट से लीची को लगे पंख, मिथिला की खूशबू अब देश के हर कोने तक पहुंच रही

Previous article 72 घंटे की बंदी और आर्थिक नाकेबंदी करके आजसू ने किया था शक्ति प्रदर्शन, सरकार की नाक में कर दिया था दम
Next article Bihar: बोर्डिंग पास देने के बाद भी फ्लाइट में चढ़ने से रोका, अब एयर इंडिया को देना होगा 60 हजार का मुआवजा
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel