[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना माले की जीत हिंदी पट्टी में वामपंथ के नये उभार का वाहक बनेगी : दीपंकर

माले की जीत हिंदी पट्टी में वामपंथ के नये उभार का वाहक बनेगी : दीपंकर

0
माले की जीत हिंदी पट्टी में वामपंथ के नये उभार का वाहक बनेगी : दीपंकर

– 2024 का जनादेश भाजपा के खिलाफ, 30 सीटों पर मामूली अंतर से जीता एनडीए संवाददाता, पटना भाकपा माले की दो दिवसीय केंद्रीय कमेटी की बैठक के पहले दिन शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव परिणाम पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ. इसमें पार्टी महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार की दो सीटों पर माले की जीत हिंदी पट्टी में वामपंथ के नये उभार का वाहक बनेगी. राजस्थान के सीकर में सीपीएम की जीत को भी इसी कड़ी में देखना चाहिए. मोदी की तानाशाही के खिलाफ चल रहे आंदोलन को नयी ताकत मिलेगी उन्होंने कहा कि इस जीत से पूरे देश में मोदी की तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र के पक्ष में चल रहे आंदोलन को नयी ताकत मिलेगी. दीपंकर ने कहा कि 2024 का जनादेश भाजपा के खिलाफ है, लेकिन सत्ता का बेजा इस्तेमाल करते हुए एनडीए किसी प्रकार से सरकार बनाने में सफल हुआ है. विपक्षमुक्त लोकतंत्र बनाने की भाजपा की चाल असफल हो चुकी है. इंडिया गठबंधन एक मजबूत विपक्ष के बतौर उभरा है. हालांकि, चुनाव परिणाम ने मुस्लिम विरोधी भाजपा के ध्रुवीकरण के प्रयासों को खारिज किया है, विशेष तौर पर यूपी में, लेकिन जो चीज अब भी कायम है, वह है भाजपा और एनडीए का अल्पसंख्यक विरोध. न केवल भाजपा , बल्कि पूरे एनडीए से एक भी मुस्लिम, ईसाई या सिख सांसद नहीं हैं. मोदी-3 सरकार में एक भी मुस्लिम चेहरा नहीं है. दीपंकर ने कहा कि भाजपा के खिलाफ जो व्यापक लहर थी, उसमें भाजपा व एनडीए को और भी बड़ा झटका लगना चाहिए था. करीब 30 सीटों पर उसे बेहद कम अंतर से जीत मिली है. इनमें मतगणना में गड़बड़ी से इन्कार नहीं किया जा सकता. कुल मिलाकर चुनाव में कड़ी टक्कर रही. बिहार में लड़ी गयी तीन सीटों पर माले ने दो पर जीत हासिल की है, जबकि पार्टी ने अपनी समीक्षा में कहा है कि नालंदा में हार के बावजूद पार्टी को जनता के प्रत्येक हिस्से का जबरदस्त समर्थन मिला और पार्टी की साख बढ़ी है. बिहार के चुनाव परिणाम को लेकर इंडिया गठबंधन को भी तत्काल समीक्षा बैठक बुलानी चाहिए. गठबंधन को अपेक्षाकृत सीटें नहीं मिलीं. बैठक में दरभंगा के देवरा बंधौली कांड में भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा की भूमिका की जांच की मांग की गयी. वहीं, माले ने कहा है कि नीट परीक्षा में भारी घोटाला व धांधली लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. बैठक में वरीय पार्टी नेता स्वदेश भट्टाचार्य, सांसद राजाराम सिंह, राज्य सचिव, बिहार कुणाल, एमएलसी शशि यादव, वी. शंकर, गीता मंडल, धीरेंद्र झा सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel