[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना वीमेंस कॉलेज में व्याख्यान, करियर मार्गदर्शन और योग शिविर का आयोजन

पटना वीमेंस कॉलेज में व्याख्यान, करियर मार्गदर्शन और योग शिविर का आयोजन

0
पटना वीमेंस कॉलेज में व्याख्यान, करियर मार्गदर्शन और योग शिविर का आयोजन

-फोटो है

संवाददाता, पटना

पटना वीमेंस कॉलेज में गुरुवार को शैक्षणिक विमर्श, वैश्विक करियर संभावनाओं और शारीरिक कल्याण पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस : संस्कृत और सांस्कृतिक विरासत पर विशेष विमर्श

अंग्रेजी विभाग और लेक्सिकॉन लैंग्वेज क्लब के संयुक्त सहयोग में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया. नालंदा विश्वविद्यालय के प्रो डी वेंकट राव ने ऑफ संस्कृत : रिफ्लेक्टिव ट्रेडिशंस टुडे विषय पर प्रकाश डाला. उन्होंने संस्कृत को आतिथ्य की भाषा बताते हुए कहा कि यह केवल एक भाषा नहीं बल्कि एक गतिशील सांस्कृतिक संरचना है. प्रो राव ने स्मृति और श्रुति की परंपराओं के साथ-साथ यूरोप और भारत की दोहरी विरासत के महत्व को समझाया. इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी मातृभाषाओं में विचार लिखकर भाषाई विविधता का उत्सव मनाया..

करियर मार्गदर्शन : एसीसीए के माध्यम से वैश्विक अवसरों की राह

वाणिज्य विभाग की ओर से बीकॉम की छात्राओं के लिए एसीसीए: बहुराष्ट्रीय कंपनियों में करियर के मार्ग विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता सुखप्रीत मोंगा ने बताया कि कैसे एसीसीए की वैश्विक योग्यता वित्त और लेखा परीक्षा के क्षेत्र में उच्च वेतन वाले करियर सुनिश्चित करती है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय मानक और एआइ के दौर में वित्त पेशेवरों की बदलती भूमिका पर छात्राओं का मार्गदर्शन किया.

स्वास्थ्य जागरूकता: दर्द निवारण और जीवनशैली प्रबंधन

वनस्पति विज्ञान विभाग की पहल पर डॉ अभिनव सिंह ने एक विशेष अतिथि व्याख्यान दिया. उन्होंने आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न होने वाले शारीरिक दर्द के कारणों पर चर्चा की. डॉ सिंह ने सही शारीरिक मुद्रा (पोश्चर), तनाव प्रबंधन और नियमित व्यायाम को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया. विभागाध्यक्ष डॉ पिंकी प्रसाद के स्वागत भाषण के साथ शुरू हुए इस सत्र में 200 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया.

योग शिविर : सूर्य नमस्कार के साथ चौथे दिन का सफल आयोजन

योग क्लब और दर्शनशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला के चौथे दिन छात्राओं ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया. प्राचार्य डॉ एम रश्मि एसी के संरक्षण में आयोजित इस सत्र में प्रशिक्षिका मिट्ठू कुमारी ने सूर्य नमस्कार के 12 आसनों और उनके वैज्ञानिक महत्व की जानकारी दी. इस विशेष सत्र में डॉ कीर्ति चौधरी और डॉ कमलेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel