मधेपुरा. माप-तौल निरीक्षक शंकर ठाकुर ने आलमनगर बाजार में 150 दुकानदारों के माप तौल उपकरण का निरीक्षण किया. इस दौरान 40 दुकानों के माप तौल उपकरण असत्यापित पाया गया. जिन्हें नोटिस देकर अपने माप तौल उपकरण का सत्यापन कराने का निर्देश दिया. कुछ दुकानदार के माप तौल उपकरण का सत्यापन 25 हजार रुपये की राजस्व प्राप्ति की गयी. कहा कि 18 फरवरी तक माप तौल उपकरण सत्यापित नहीं कराने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जायेगी.