[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कैंपस : जोसा काउंसेलिंग : 11,89,363 रैंक वाले छात्र व 10,94,961 रैंक वाली छात्रा को मिला एनआइटी

कैंपस : जोसा काउंसेलिंग : 11,89,363 रैंक वाले छात्र व 10,94,961 रैंक वाली छात्रा को मिला एनआइटी

0
कैंपस : जोसा काउंसेलिंग : 11,89,363 रैंक वाले छात्र व 10,94,961 रैंक वाली छात्रा को मिला एनआइटी

तीसरे राउंड की रिपोर्टिंग आठ जुलाई तक

संवाददाता, पटना

देश की आइआइटी, एनआइटी समेत 121 संस्थानों की 59 हजार 917 सीटों के लिए जोसा काउंसेलिंग चल रही है, स्टूडेंट्स तीसरे राउंड के सीट आवंटन के बाद ऑनलाइन रिपोर्टिंग आठ जुलाई शाम पांच बजे तक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स जिनकी ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान अपलोड किये गये डॉक्यूमेंट्स में कमी पायी जायेगी, उन्हें नौ जुलाई शाम पांच बजे तक आयी क्वेरी का रेस्पॉन्स देना होगा, अन्यथा उनकी सीट निरस्त कर दी जायेगी. जोसा काउंसेलिंग के तीसरे राउंड के सीट आवंटन में जेंडर न्यूट्रल पूल कोटे से 11 लाख 89 हजार 363 रैंक वाले छात्र को ओपन कैटेगरी में एनआइटी सिक्किम में होम स्टेट कोटे से सिविल ब्रांच मिली है. इसी कोटे से आइआइटी का क्लोजिंग रैंक 16 हजार 53 रहा, जो आइआइटी धारवाड़ की इंट्राडीसिप्लनरी साइंस पचवर्षीय ब्रांच का है. दूसरी ओर फीमेल पूल कोटे से सुपर न्यूमरेरी सीटें मिलाकर 10 लाख 94 हजार 961 रैंक वाली छात्रा को ओपन कैटेगरी में एनआइटी सिक्किम में होम स्टेट कोटे से सिविल ब्रांच मिली है. साथ ही फीमेल पूल कोटे से आइआइटी की क्लोजिंग रैंक 24 हजार 420 रही, जोकि धारवाड़ की इंट्राडीसिप्लनरी साइंस पंचवर्षीय ब्रांच की है.

——-

इनका होगा ड्यूल वेरिफिकेशन

एक्सपर्ट आहूजा के अनुसार ऐसे स्टूडेंट्स जिन्हें तीसरे राउंड में आइआइटी से एनआइटी व एनआइटी से आइआइटी सीट का आवंटन हुआ है, उनके दूसरे राउंड सीट आवंटन में अपलोड किये गये दस्तावेजों को नये आवंटित सिस्टम से दोबारा सत्यापन किया जा रहा है. उसके बाद ही इनकी नयी आवंटित सीट कन्फर्म की जायेगी. इसके विपरीत जिन विद्यार्थियों को पूर्व में सीट का आवंटन हो चुका है और फ्लॉट व स्लाइड का विकल्प चुना है, उन्हें तीसरे राउंड में आइआइटी से आइआइटी व एनआइटी से एनआइटी सीट का आवंटन हुआ है और उनके पूर्व में सत्यापित डॉक्यूमेंट्स के आधार पर ही नयी सीट कन्फर्म की गयी है. इन सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में दोबारा डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की आवश्यकता भी नहीं है. स्टूडेंट्स प्रत्येक राउंड काउंसेलिंग में फ्लॉट विकल्प को स्लाइड व फ्रीज में व स्लाइड विकल्प को फ्रीज में बदलकर आगे की काउंसेलिंग में भाग ले सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel