[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझी, कहा- अगर कोई हम पर बंदूक ताने तो उसे कैसे छोड़ दें

भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझी, कहा- अगर कोई हम पर बंदूक ताने तो उसे कैसे छोड़ दें

0
भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझी, कहा- अगर कोई हम पर बंदूक ताने तो उसे कैसे छोड़ दें
जीतन राम मांझी की फाइल फोटो

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी पर बंदूक ताने, तो पुलिस उसे छोड़ नहीं सकती. उनके इस बयान के बाद एक बार फिर मामले को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है.

‘पुलिस ने कोई बर्बरता नहीं की’

पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर कोई उन पर रिवॉल्वर ताने, तो उसे छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने कहा कि अगर कोई हम पर रिवॉल्वर लहराए तो हम उसको कैसे छोड़ दें. इसी वजह से पहले भी कई पुलिसकर्मी मारे गए हैं. पुलिस मारी जाए तो कोई बात नहीं, लेकिन जब पुलिस कार्रवाई करे तो उस पर सवाल उठाए जाते हैं. मांझी ने साफ कहा कि उनके मुताबिक पुलिस ने इस मामले में कोई बर्बरता नहीं की है.

न्यायिक आयोग का भी किया जिक्र

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार पहले ही इस मामले की न्यायिक जांच के लिए आयोग बना चुकी है. उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने न्यायिक आयोग गठित कर दिया है, तो अब जांच का इंतजार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आयोग की रिपोर्ट आने से पहले बेवजह विवाद खड़ा करने का कोई औचित्य नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पहले भी पुलिस कार्रवाई का किया था बचाव

यह पहली बार नहीं है जब जीतन राम मांझी ने भरत तिवारी एनकाउंटर पर ऐसा बयान दिया हो. 17 जून को घटना के बाद भी उन्होंने कहा था कि अगर परिवार का दावा है कि भरत तिवारी मानसिक रूप से अस्वस्थ था, तो उसके हाथ में हथियार क्यों रहने दिया गया. उन्होंने यह भी कहा था कि अगर कोई पुलिस पर पिस्टल तानेगा, तो पुलिस की जवाबी कार्रवाई गलत नहीं मानी जा सकती.

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

भरत तिवारी एनकाउंटर की स्वतंत्र जांच कराने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता को पटना हाईकोर्ट जाने की सलाह दी. याचिका में मामले की सीबीआई जांच और स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति से जांच कराने की मांग की गई थी.

Also Read: पापा ने कहा था, इतने बड़े सपने मत देखो, बिहार के छोटे से गांव की बेटी ने महज 21 साल की उम्र में अधिकारी बन दिखाया, पढ़िए पूरी कहानी

Previous article शराब तस्करी मामले में लंबे समय से फरार अभियुक्त सुभाष यादव गिरफ्तार
Next article झारखंड हाईकोर्ट पहुंचा माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला, दस्तावेज सत्यापन के बावजूद नहीं मिला ज्वाइनिंग लेटर
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel