कैंपस : जेइइ मेन की फाइनल आंसर-की जारी, मैथ के चार प्रश्नों को हटाया गया
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेइइ मेन अप्रैल सत्र की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है. फाइनल आंसर-की में अलग-अलग शिफ्ट में मैथ के चार प्रश्नों को हटाया गया है.
By Prabhat Khabar News Desk |
April 22, 2024 6:46 PM
-कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट संवाददाता, पटना नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेइइ मेन अप्रैल सत्र की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है. फाइनल आंसर-की में अलग-अलग शिफ्ट में मैथ के चार प्रश्नों को हटाया गया है. चार अप्रैल के फर्स्ट शिफ्ट में मैथ के एक, छह अप्रैल को आयोजित पहले शिफ्ट के मैथ के दो व सेकेंड शिफ्ट में मैथ के एक प्रश्न को हटाया गया है. इन प्रश्नों को हटा कर मार्क्स जोड़े गये हैं. फिजिक्स व केमिस्ट्री के किसी भी प्रश्न को ड्रॉप नहीं किया गया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. जेइइ मेन अप्रैल सत्र की परीक्षा चार से नौ अप्रैल तक आयोजित की गयी थी. फाइनल आंसर-की के आधार पर परिणाम घोषित किये जायेंगे. फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है.
...
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 6:05 AM
Patna Live Aarti: घर बैठे करें पटना के महावीर मंदिर और इस्कॉन मंदिर के दर्शन, जानें आरती का पूरा समय
July 7, 2026 6:10 AM
July 7, 2026 6:05 AM
पटना: गुजरात के सर्राफा कारोबारी से 15 किलो सोना लूटने वाला मास्टरमाइंड बिक्रम उर्फ हुलुकवन गिरफ्तार
July 6, 2026 8:55 PM
July 6, 2026 9:33 PM
July 6, 2026 8:05 PM
July 6, 2026 7:44 PM
July 6, 2026 7:02 PM
July 6, 2026 8:31 PM
July 6, 2026 6:20 PM
