कैंपस:जेइइ एडवांस्ड का एडमिट कार्ड जारी,26 को परीक्षा

जेइइ एडवांस्ड 2024 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. jeemain.nta.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

By Prabhat Khabar News Desk | May 18, 2024 3:42 PM

संवाददाता, पटना जेइइ एडवांस्ड 2024 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. jeemain.nta.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा 26 मई को आयोजित होने वाली है. एडमिट कार्ड के साथ स्टूडेंट्स को एक आइडी प्रूफ भी लेकर जाना होगा. जेइइ एडवांस्ड 26 मई (पेपर 1- सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक, पेपर 2- दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक) को होगा. जेइइ एडवांस्ड की आंसर शीट, रिस्पॉन्स शीट वेबसाइट पर 31 मई शाम पांच बजे जारी की जायेगी. आंसर-की दो जून सुबह 10 बजे जारी की जायेगी. प्रोविजनल आंसर-की पर फीडबैक और कमेंट्स दो जून सुबह 10 बजे से तीन जून शाम पांच बजे तक कर सकते हैं. फाइनल आंसर-की और रिजल्ट नौ जून सुबह 10 बजे जारी कर दिये जायेंगे. जेइइ एडवांस्ड में सफल अभ्यर्थियों का आइआइटी में एडमिशन ऑल इंडिया कोटे के तहत होगा. जबकि एनआइटी और ट्रिपलआइटी में 50 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश ऑल इंडिया कोटे के तहत होगा. वहीं, 50 प्रतिशत सीटें संबंधित राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित होंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है