जगदानंद सिंह के बेटे अजित सिंह राजद में हुए शामिल

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजित कुमार सिंह मंगलवार को राजद में शामिल हो गये.

By Prabhat Khabar News Desk | June 12, 2024 12:55 AM

संवाददाता,पटना राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजित कुमार सिंह मंगलवार को राजद में शामिल हो गये. राजद के वरिष्ठ नेता भोला यादव ने उन्हें सदस्यता दिलायी. अजित सिंह इसके पहले जदयू में रहे थे. लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जदयू छोड़ दिया था. इस मौके पर अजित सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के जन्मदिन के मौके पर उन्होने राजद की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि वे अपने मूल पार्टी राजद में शामिल हो गसे हैं. श्री सिंह ने कहा कि जदयू से इस्तीफा के वक्त कहा था की लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के लिए वे अपने साथियों के साथ काम करेंगे. चुनाव के दरमियान इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में जोर शोर से चुनावी प्रचार में हिस्सा लिया. मतदाताओं के समर्थन और समर्पित कार्यकर्ता के दम पर शाहाबाद के सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन ने विजय प्राप्त किया. एक सवाल के जवाब में श्री सिंह ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी निर्देश देगी, उन्हें स्वीकार होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है