[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना-पुरी और रक्सौल-चर्लपल्ली के बीच चलेंगी होली स्पेशल, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

पटना-पुरी और रक्सौल-चर्लपल्ली के बीच चलेंगी होली स्पेशल, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

0
पटना-पुरी और रक्सौल-चर्लपल्ली के बीच चलेंगी होली स्पेशल, यहां चेक करें पूरी लिस्ट
सांकेतिक तस्वीर

Holi Special Trains: होली का त्योहार करीब है और ऐसे में ट्रेनों में पैर रखने की जगह मिलना मुश्किल हो जाता है. यात्रियों की इसी समस्या को दूर करने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की झड़ी लगा दी है. सीपीआरओ एस चंद्र ने बताया कि बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के शहरों को जोड़ने के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

पुरी और आनंद विहार के लिए खास इंतजाम

अगर आप पुरी से पटना आना चाहते हैं, तो गाड़ी संख्या 08439 आगामी 28 फरवरी से हर शनिवार को चलेगी. वापसी में पटना से पुरी के लिए गाड़ी संख्या 08440 मार्च में हर रविवार को दोपहर 01.30 बजे खुलेगी. दिल्ली जाने वालों के लिए आनंद विहार-दानकुनी स्पेशल (03009/03010) मार्च के पहले हफ्ते में चलेगी, जो गया, नवादा और किउल जैसे स्टेशनों पर रुकते हुए जाएगी.

दक्षिण और बंगाल से बिहार का सफर

तेलंगाना के चर्लपल्ली से रक्सौल के लिए भी स्पेशल ट्रेन (07005/06) चलाई जा रही है. यह ट्रेन धनबाद, बरौनी और दरभंगा होते हुए रक्सौल पहुंचेगी. पश्चिम बंगाल से आने वाले यात्रियों के लिए सियालदह-गोरखपुर स्पेशल (03131/32) और आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल (03525/26) की सुविधा दी गई है. ये ट्रेनें हाजीपुर और बरौनी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी, जिससे उत्तर बिहार के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तारीखों के बारे में जानिए

ज्यादातर स्पेशल ट्रेनें 23 फरवरी से शुरू होकर मार्च के आखिरी हफ्ते तक चलेंगी. आसनसोल-गोरखपुर के बीच चलने वाली गाड़ियां 28 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च को अलग-अलग समय पर प्रस्थान करेंगी. रेलवे ने सलाह दी है कि यात्री अपनी यात्रा की योजना पहले ही बना लें और समय रहते टिकट बुक करा लें ताकि आखिरी वक्त पर भागदौड़ न करनी पड़े. इन ट्रेनों के चलने से होली के समय होने वाली भीड़ काफी हद तक कम होने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में एटीएम फ्रॉड गिरोह ने पुलिस टीम पर बरसाईं गोलियां, पूरे शहर में नाकेबंदी

Previous article राष्ट्रगान अपमान को लेकर कुलपति व कुलसचिव के विरूद्ध अभाविप ने दिया आवेदन
Next article प्राइवेट सुरक्षा गार्ड की बंदूक से चली गोली से ज्वेलरी दुकान पर काम कर रहा युवक घायल
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel