[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर प्राइवेट सुरक्षा गार्ड की बंदूक से चली गोली से ज्वेलरी दुकान पर काम कर रहा युवक घायल

प्राइवेट सुरक्षा गार्ड की बंदूक से चली गोली से ज्वेलरी दुकान पर काम कर रहा युवक घायल

0
प्राइवेट सुरक्षा गार्ड की बंदूक से चली गोली से ज्वेलरी दुकान पर काम कर रहा युवक घायल

मुंगेर

शहर के बेकापुर शनि मंदिर परिसर में मंगलवार की सुबह प्राइवेट सुरक्षा गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चल गयी. जो साइकिल की टायर को फाड़ते हुए ज्वेलरी दुकान में बैठे एक युवक बिट्टू कुमार को जा लगी. गोली की आवाज होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि भीड़ ने गार्ड को पकड़ कर बंदूक सहित कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया.

बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी पवन कुमार सिंह शहर के एक्सिस बैंक में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है. जिसके पास खुद का लाइसेंसी दोनाली बंदूक है. मंगलवार को वह गैस का चिट्ठा कटाने के लिए कंधा में बंदूक टांग कर साइकिल से बेकापुर मयूर चौक शनि मंदिर स्थित गैस एजेंसी के काउंटर पर गया. साइकिल लगाने के क्रम में उसके कंधे से बंदूक नीचे गिरी और गोली चल गयी. गोली गार्ड के साइकिल की टॉयर को फाड़ते हुई निकली और उसका दो-तीन छर्रा( दाना ) सामने के ज्वेलरी दुकान पर खड़े युवक के पैर में जा लगी. गोली की आवाज होते हुए वहां भीड़ जमा हो गयी और गार्ड को पकड़ लिया. सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची तो बंदूक सहित गार्ड को पुलिस के हवाले कर दिया. जबकि घायल को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल युवक पटना जिले के फतुहा का रहने वाला बिट्टू कुमार है. जो खतरे से पूरी तरह बाहर है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि प्राइवेट सुरक्षा गार्ड के बंदूक से चली गोली से एक युवक घायल हो गया. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. सुरक्षा गार्ड को पकड़ कर थाना लाया गया. जबकि बंदूक को जब्त कर लिया गया है. घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel