छज्जा गिरने से नतनी की मौत, नानी जख्मी
रनौती गांव में सीढ़ी का छज्जा गिरने से जहां अलीशा कुमारी उर्फ छोटी कुमारी (20वर्ष) की मौत हो गयी
By Prabhat Khabar News Desk |
June 4, 2024 12:20 AM
बख्तियारपुर. प्रखंड के करनौती गांव में सीढ़ी का छज्जा गिरने से जहां अलीशा कुमारी उर्फ छोटी कुमारी (20वर्ष) की मौत हो गयी. वहीं उसकी नानी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर के करीब एकाएक तेज आंधी के साथ वर्षा होने लगी. इस बीच अलीशा अपने नानी के साथ छत पर कपड़ा लाने के लिए जा रही थी. इसी दौरान सीढ़ी का छज्जा अचानक दोनों पर गिर पड़ा. और दोनों जख्मी हो गयी. परिजन व ग्रामीण दोनों को लेकर स्थानीय पीएचसी पहुंचें. जहां चिकित्सकों ने अलीशा को मृत घोषित कर दिया. वहीं उसकी नानी शकुंतला देवी को पटना रेफर कर दिये जाने की सूचना है. अलीशा अक्सर ननिहाल में ही रहा करती थी.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 6:05 AM
Patna Live Aarti: घर बैठे करें पटना के महावीर मंदिर और इस्कॉन मंदिर के दर्शन, जानें आरती का पूरा समय
July 7, 2026 6:10 AM
July 7, 2026 6:05 AM
पटना: गुजरात के सर्राफा कारोबारी से 15 किलो सोना लूटने वाला मास्टरमाइंड बिक्रम उर्फ हुलुकवन गिरफ्तार
July 6, 2026 8:55 PM
July 6, 2026 9:33 PM
July 6, 2026 8:05 PM
July 6, 2026 7:44 PM
July 6, 2026 7:02 PM
July 6, 2026 8:31 PM
July 6, 2026 6:20 PM
