[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार की मशहूर मिथिला पेंटिंग को लेकर सरकार की खास प्लानिंग, हुनर के साथ अब होगी अच्छी कमाई भी…

बिहार की मशहूर मिथिला पेंटिंग को लेकर सरकार की खास प्लानिंग, हुनर के साथ अब होगी अच्छी कमाई भी…

0
बिहार की मशहूर मिथिला पेंटिंग को लेकर सरकार की खास प्लानिंग, हुनर के साथ अब होगी अच्छी कमाई भी…
मिथिला पेंटिंग की फोटो

Mithila Painting: पटना में मिथिला पेंटिंग ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत की गई है. यहां युवाओं और खासतौर पर महिलाओं को इस पारंपरिक कला में ट्रेनिंग दिया जाएगा, ताकि वे इसे अपना खुद का रोजगार बना सकें. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है. श्रम संसाधन विभाग की तरफ से बिहार कौशल विकास मिशन ने ट्रेनिंग सेंटर की शुरूआत की है. बिहार कौशल विकास मिशन के निदेशक और लवली क्रिएशन की ओर से कैंप लगाये गए हैं.

लोक कलाओं को मिलेगा बढ़ावा

श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद ने बताया, इस पहल से राज्य की पारंपरिक लोक कलाओं को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे. यह योजना न सिर्फ कला को जिंदा रखेगी, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का एक मजबूत प्लेटफॉर्म भी देगी.

फ्री में दी जायेगी ट्रेनिंग

श्रम संसाधन विभाग के सचिव की माने तो, इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों को ट्रेनिंग पूरी तरह फ्री में दिया जाएगा. साथ ही उन्हें ट्रेनिंग से जुड़े जरूरी सामान और तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे इस पारंपरिक कला को सीखकर खुद का रोजगार शुरू कर सकें.

सर्टिफिकेट से कर सकेंगे रोजगार के लिए आवेदन…

इस ट्रेनिंग के बाद उन्हें सर्टिफिकेट भी मिलेगा, जिससे वे सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में रोजगार के लिए आवेदन कर सकेंगे. इस योजना से न सिर्फ बिहार की पारंपरिक कला को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि महिलाओं को स्थानीय और विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मौका भी मिलेगा. साथ ही युवाओं को रोजगार मिलने से पलायन जैसी समस्याएं भी कम होंगी.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: Train Ticket News: बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी ये खास फैसिलिटी, टिकट के लिए लंबी लाइन में खड़े होने का टेंशन होगा खत्म

Previous article Glowing Skin Beauty Hacks:अगर आप भी दिखना चाहती हैं ग्लोइंग, तो ट्राय करें ये ब्यूटी हैक्स
Next article चिढ़ाते-उकसाते हुए ऐसा क्या बोले प्रसिद्ध कि आग बबूला हो जो रूट, कृष्णा ने खुद खोला राज
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel