[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket चिढ़ाते-उकसाते हुए ऐसा क्या बोले प्रसिद्ध कि आग बबूला हो जो रूट, कृष्णा ने खुद खोला राज

चिढ़ाते-उकसाते हुए ऐसा क्या बोले प्रसिद्ध कि आग बबूला हो जो रूट, कृष्णा ने खुद खोला राज

0
चिढ़ाते-उकसाते हुए ऐसा क्या बोले प्रसिद्ध कि आग बबूला हो जो रूट, कृष्णा ने खुद खोला राज
Prasidh Krishna on Verbal Spat with Joe Root.

Prasidh Krishna on Verbal Spat with Joe Root: ओवल में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच में नूरा कुश्ती की पुरजोर आजमाइश चल रही है. बेन डकेट के साथ शुरू हुआ मसला जो रूट तक पहुंच गया. रूट बल्लेबाजी करने पहुंचे ही थे कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने ‘अच्छे दोस्त’ जो रूट के साथ पांचवें और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन हुई नोंकझोंक का पूरा मजा लिया. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के इस अनुभवी बल्लेबाज को गुस्सा दिलाना टीम की रणनीति का हिस्सा था. प्रसिद्ध और रूट के बीच तनाव के कारण अंपायरों को दखल देना पड़ा. आम तौर पर शांत रहने वाले रूट 22वें ओवर में चौके बाद प्रसिद्ध की टिप्पणी से खुश नहीं थे.

प्रसिद्ध ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ यह छोटी सी बात थी. प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने की वजह से ऐसा हो जाता है. हम मैदान से बाहर अच्छे दोस्त हैं. यह हल्की नोंकझोंक थी और हम दोनों ने इसका मजा लिया.’’ उन्होंने यह भी संकेत दिया कि रूट को चिढाना अनायास नहीं हुआ था. उन्होंने कहा ,‘‘यह हमारी रणनीति थी. लेकिन मैने सोचा नहीं था कि मेरे कुछ शब्दों पर वह इतनी कड़ी प्रतिक्रिया देंगे. जैसा कि मैने कहा कि मुझे वह बहुत पसंद है और वह खेल के लीजैंड हैं। जब दो खिलाड़ी मैदान पर जीत के लिए पूरी ताकत झोंकते हैं, तो वह शानदार नज़ारा होता है।”

पहले सत्र में इंग्लैंड के बल्लेबाजों के दबाव बनाने के बाद तेज गेंदबाजों में आपस में क्या बात हुई, यह पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘एक टीम के तौर पर हमें पता था कि लंच के पहले क्या हुआ. तीनों तेज गेंदबाजों ने एक कोने में जाकर आपस में बात की और तय किया कि जो हुआ, वह हो गया. अब हमें सही लाइन और लैंग्थ से गेंदबाजी करके वापसी करनी होगी.’’

लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने ऐसा कहा क्या था, जिससे रूट इतना चिढ़ गए. बीबीसी के टेस्ट मैच स्पेशल से बात करते हुए प्रसिद्ध ने कहा, “मुझे नहीं पता रूट ने ऐसा क्यों रिएक्ट किया। मैंने बस इतना कहा था, ‘आप बहुत अच्छे फॉर्म में हैं,’ और इसके बाद मामला गालियों और तकरार तक पहुंच गया।”

कर्नाटक के तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘यह अच्छी बात है कि हम दोनों अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे थे. बल्लेबाज से हल्की फुल्की बात होते रहने पर गेंदबाजी में मुझे मजा आता है. इससे और मदद मिलती है जब बल्लेबाज भी आवेश में आकर प्रतिक्रिया देता है.’’

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की रणनीति का फायदा नजर भी आया, एक वक्त तक इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए थे, लेकिन अगले 105 रन के अंदर उसकी पूरी टीम पवेलियन लौट गई. भारत के 224 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 247 रन पर अपनी पहली पारी समाप्त की और 23 रन की लीड ली. इसके जवाब में भारत ने दूसरे दिन का खेल 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन पर समाप्त किया. भारत के पास फिलहाल 52 रन की लीड है और उसके 8 विकेट शेष हैं. टीम इंडिया को उम्मीद होगी कि वह कम से कम 350 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत लिए बड़ा टार्गेट दे.

ये भी पढ़ें:-

‘मैं होता तो शायद मुक्का…’, आकाश दीप-बेन डकेट सेंड ऑफ सीन पर रिकी पोंटिंग का रिएक्शन वायरल

शापित है केएल राहुल का विकेट! जिसने भी किया आउट, चोटिल होकर अगले मैच से हुआ बाहर

क्या एशिया कप में खेलेंगे बुमराह? जस्सी को लेकर गंभीर-अगरकर की बढ़ी परेशानी

Previous article बिहार की मशहूर मिथिला पेंटिंग को लेकर सरकार की खास प्लानिंग, हुनर के साथ अब होगी अच्छी कमाई भी…
Next article Patna Street Food: गोलघर नहीं, जायके की गलियों में है असली पटना! ये हैं टॉप 5 स्ट्रीट फूड जो हर स्वाद प्रेमी को करना चाहिए ट्राय
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel