[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Amrit Bharat Express: खुशखबरी! बेगूसराय से अयोध्या के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिए कब से होगी शुरुआत

Amrit Bharat Express: खुशखबरी! बेगूसराय से अयोध्या के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिए कब से होगी शुरुआत

0
Amrit Bharat Express: खुशखबरी! बेगूसराय से अयोध्या के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिए कब से होगी शुरुआत
अमृत भारत एक्सप्रेस, (फोटो-एक्स)

Amrit Bharat Express: रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. अमृत भारत एक्सप्रेस को कटिहार-बरौनी-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते अब रेगुलर चलाया जाएगा. इस फैसले से बिहार के बेगूसराय और इसके आस-पास के जिलों के लोगों को बड़ी सहूलियत मिल सकेगी. खासकर बेगूसराय के लोगों का अयोध्या आना-जाना आसान हो सकेगा. अमृत भारत एक्सप्रेस सिर्फ 12 घंटे में बरौनी से अयोध्या पहुंच जाएगी.

जानकारी के मुताबिक, डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस को रेगुलर 30 जनवरी से चलाया जाएगा. यह ट्रेन हर शुक्रवार को डिब्रूगढ़ से चलेगी और बिहार के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से गुजरते हुए गोमतीनगर पहुंचेगी. गोमतीनगर से इस ट्रेन की शुरुआत 1 फरवरी से होगी. मॉडर्न फैसिलिटी से लैस अमृत भारत ट्रेन में 22 कोच लगाए जायेंगे. इस ट्रेन के चलने से बिहार के लोगों का रामलला के दर्शन करना आसान हो सकेगा.

क्या है ट्रेन की टाइमिंग और रूट

ट्रेन की टाइमिंग और स्टॉपेज की बात करें तो, डिब्रूगढ़ से यह ट्रेन 21.00 बजे खुलेगी. इसके बाद दूसरे दिन कटिहार स्टेशन 19.20 बजे पहुंचेगी. इसके आगे नवगछिया 20.15 बजे, खगड़िया 21.19 बजे, बेगूसराय 21.51 बजे, बरौनी 22.35 बजे पहुंचेगी. फिर तीसरे दिन यह ट्रेन हाजीपुर 00.23 बजे, सोनपुर 00.33 बजे, छपरा 2.50 बजे, गोरखपुर 6.50 बजे और अयोध्या 10 बजे पहुंच जायेगी. इसके बाद अलग-अलग स्टेशनों से होते हुए गोमतीनगर करीब 13.30 बजे पहुंचेगी.

23 जनवरी से बनारस-सियालदह की शुरुआत

पटना और बनारस से कोलकाता की यात्रा करने वाले लोगों को भी रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है. डीडीयू, पटना, जसीडीह और आसनसोल के रास्ते बनारस और सियालदह के बीच चलने वाली अत्याधुनिक सुविधाओं वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस अब पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है. इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जनवरी को किया था, लेकिन आम यात्रियों के लिए इसकी रेगुलर सेवा 23 जनवरी से शुरू होने जा रही है.

Also Read: Tejashwi Yadav: 25 जनवरी को तेजस्वी यादव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, लालू प्रसाद खुद कर सकते हैं घोषणा

Previous article खाने-पीने पर झारखंड के लोगों का बढ़ गया खर्चा, जानें कहां पहुंच गया दर्जा
Next article सीरिया की जेल से भागे इस्लामिक स्टेट के आतंकी, सरकार बोली 120, कुर्दों ने कहा 1500, US के रहते कब और कैसे हुई यह घटना?
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel