शव यात्रा में गये चार लोग डूबे, एक हुआ लापता
मनेर. थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव के समीप शव यात्रा में शामिल होने गये चार लोग नहाने के क्रम गंगा में डूबने लगे.
By Prabhat Khabar News Desk |
April 22, 2024 12:45 AM
मनेर. थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव के समीप शव यात्रा में शामिल होने गये चार लोग नहाने के क्रम गंगा में डूबने लगे. हालांकि ग्रामीण और मौजूद लोगों के से तीन को बचा लिया जबकि एक युवक गंगा नदी की तेज धार में बह कर लापता हो गया. बताया जाता है कि सादिकपुर निवासी सुधीर राय की पत्नी की शव यात्रा में गांव के सभी लोग गये थे. शवदाह के बाद सभी घाट पर गंगा नदी में नहाने लगे. इसी दौरान गांव के ही राहुल कुमार, अरविंद कुमार, सनी कुमार व एक अन्य डूबने लगा. वहीं पास में ही और लोग नहा रहे थे. जिन्होंने सभी को डूबता देख किसी तरह से तीन लोगों को बचाया, लेकिन श्रीनिवास राय का 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार नदी की तेज धार में डूबकर लापता हो गया. वहीं देर शाम एसडीआरएफ टीम लापता की खोजने के लिए टीम लगी थी.
...
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 6:05 AM
Patna Live Aarti: घर बैठे करें पटना के महावीर मंदिर और इस्कॉन मंदिर के दर्शन, जानें आरती का पूरा समय
July 7, 2026 6:10 AM
July 7, 2026 6:05 AM
पटना: गुजरात के सर्राफा कारोबारी से 15 किलो सोना लूटने वाला मास्टरमाइंड बिक्रम उर्फ हुलुकवन गिरफ्तार
July 6, 2026 8:55 PM
July 6, 2026 9:33 PM
July 6, 2026 8:05 PM
July 6, 2026 7:44 PM
July 6, 2026 7:02 PM
July 6, 2026 8:31 PM
July 6, 2026 6:20 PM
