राष्ट्रीय अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारी के घर से पांच लाख की चोरी
शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिगरियावां गांव में एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने पांच लाख के जेवर और सामान की चोरी कर ली.
By MAHESH KUMAR |
February 3, 2026 12:29 AM
दनियावां. शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिगरियावां गांव में एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने पांच लाख के जेवर और सामान की चोरी कर ली. इस संबंध में रीता देवी ने थाने में मामला दर्ज कराया है. बताया जाता है कि सिगरियावां गांव निवासी नीरज कुमार जो कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण शाखा पटना में कार्यरत हैं और अपनी मां के साथ पटना में किराये के मकान में रहते हैं. सोमवार को ग्रामीणों द्वारा दी गयी सूचना पर घर पहुंची मां रीता देवी ने घर के दरवाजे का ताला टूटा पाया. घर के भीतर रखे गोदरेज और अलमारी का ताला भी टूटा पाया. चोरों ने घर से एक जोड़ी चांदी का पायल, एक सोने की चेन, झुमका, सोने की अंगूठी के साथ अन्य कीमती सामान जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये है, चोरी कर ली है. रीता देवी ने थाने में मामला दर्ज कराया है.
...
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 6:05 AM
Patna Live Aarti: घर बैठे करें पटना के महावीर मंदिर और इस्कॉन मंदिर के दर्शन, जानें आरती का पूरा समय
July 7, 2026 6:10 AM
July 7, 2026 6:05 AM
पटना: गुजरात के सर्राफा कारोबारी से 15 किलो सोना लूटने वाला मास्टरमाइंड बिक्रम उर्फ हुलुकवन गिरफ्तार
July 6, 2026 8:55 PM
July 6, 2026 9:33 PM
July 6, 2026 8:05 PM
July 6, 2026 7:44 PM
July 6, 2026 7:02 PM
July 6, 2026 8:31 PM
July 6, 2026 6:20 PM
