बकाया मांगने पर संवेदक पर की गयी फायरिंग
बाढ़. कालीस्थान मलाही गांव में मंगलवार की देर रात बकाया रुपया मांगने गये भवन निर्माण संवेदक अरुण पासवान पर कुछ लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की.
By Prabhat Khabar News Desk |
May 15, 2024 12:33 AM
बाढ़. कालीस्थान मलाही गांव में मंगलवार की देर रात बकाया रुपया मांगने गये भवन निर्माण संवेदक अरुण पासवान पर कुछ लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की. फायरिंग के बाद मौके पर भगदड़ मच गयी. इस संबंध में संवेदक ने बताया कि उसका दिनेश पासवान के पास 75000 रुपये काम का बाकी था, जिसे भुगतान करने में वह आनाकानी कर रहा था. जब वह मांगने के लिए दिनेश पासवान के घर पहुंचा तो उसने रकम देने से इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गयी. दिनेश पासवान के बेटे ने पिस्तौल निकाल कर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. मौके पर एक खोखा बरामद किया गया है. पुलिस सूचना के बाद जांच पड़ताल के लिए घटनास्थल पर पहुंच गयी है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 6:05 AM
Patna Live Aarti: घर बैठे करें पटना के महावीर मंदिर और इस्कॉन मंदिर के दर्शन, जानें आरती का पूरा समय
July 7, 2026 6:10 AM
July 7, 2026 6:05 AM
पटना: गुजरात के सर्राफा कारोबारी से 15 किलो सोना लूटने वाला मास्टरमाइंड बिक्रम उर्फ हुलुकवन गिरफ्तार
July 6, 2026 8:55 PM
July 6, 2026 9:33 PM
July 6, 2026 8:05 PM
July 6, 2026 7:44 PM
July 6, 2026 7:02 PM
July 6, 2026 8:31 PM
July 6, 2026 6:20 PM
