शॉर्ट सर्किट से चलती स्कॉर्पियो में लगी आग
चित्रगुप्त नगर थाने के धनुष पुल के नीचे एक स्कॉर्पियो में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी.
By Prabhat Khabar News Desk |
February 27, 2025 11:57 PM
पटना. चित्रगुप्त नगर थाने के धनुष पुल के नीचे एक स्कॉर्पियो में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी. घटना के वक्त इसमें चार लोग सवार थे. आनन-फानन में सभी बाहर निकल गये और देखते-ही-देखते स्कॉर्पियो से आग की लपटें उठने लगीं. आग लगने से वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया. दमकल की टीम ने 30 मिनट में आग काबू पा लिया है. घटना गुरुवार को शाम करीब सात बजे की है. जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि अचानक एक स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लग गयी. गाड़ी का नंबर बीआर-06-पीएफ-0736 है. गाड़ी में सवार लोगों की पूरी जानकारी ली जा रही है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 6:05 AM
Patna Live Aarti: घर बैठे करें पटना के महावीर मंदिर और इस्कॉन मंदिर के दर्शन, जानें आरती का पूरा समय
July 7, 2026 6:10 AM
July 7, 2026 6:05 AM
पटना: गुजरात के सर्राफा कारोबारी से 15 किलो सोना लूटने वाला मास्टरमाइंड बिक्रम उर्फ हुलुकवन गिरफ्तार
July 6, 2026 8:55 PM
July 6, 2026 9:33 PM
July 6, 2026 8:05 PM
July 6, 2026 7:44 PM
July 6, 2026 7:02 PM
July 6, 2026 8:31 PM
July 6, 2026 6:20 PM
