[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna Zoo Ticket Price: न्यू ईयर पर पटना के पार्क घूमना होगा महंगा, जू और ईको पार्क सहित इन 14 जगहों पर तीन गुना बढ़ा टिकट का दाम

Patna Zoo Ticket Price: न्यू ईयर पर पटना के पार्क घूमना होगा महंगा, जू और ईको पार्क सहित इन 14 जगहों पर तीन गुना बढ़ा टिकट का दाम

0
Patna Zoo Ticket Price: न्यू ईयर पर पटना के पार्क घूमना होगा महंगा, जू और ईको पार्क सहित इन 14 जगहों पर तीन गुना बढ़ा टिकट का दाम
पटना जू की तस्वीर

Patna Zoo Ticket Price: नया साल पटना में इस बार जेब पर थोड़ा भारी पड़ सकता है. अगर आप 1 जनवरी को परिवार या दोस्तों के साथ पटना जू, ईको पार्क या शहर के अन्य पार्कों में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो पहले से बजट तैयार रखें. न्यू ईयर के दिन शहर के 14 प्रमुख पार्कों में प्रवेश शुल्क (Entry Fee) बढ़ा दिया गया है. नई दरें सिर्फ 1 जनवरी 2026 को लागू रहेंगी, लेकिन इसका सीधा असर भारी भीड़ के बीच पिकनिक प्लान पर पड़ने वाला है.

पटना जू में टिकट तीन गुना महंगा

पटना चिड़ियाघर नए साल पर सबसे ज्यादा भीड़ खींचने वाला स्थान है. इसलिए यहां टिकट दरों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है.

  • वयस्क टिकट: 50 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये
  • बच्चों का टिकट (5-12 वर्ष): 20 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये

यानी सामान्य दिनों की तुलना में जू घूमने के लिए तीन गुना तक राशि खर्च करनी होगी.

ईको पार्क में भी बढ़ी दरें

पटना का लोकप्रिय ईको पार्क भी महंगा होने वाला है.

  • वयस्क टिकट: 20 से बढ़कर 50 रुपये
  • बच्चों का टिकट: 10 से बढ़कर 25 रुपये

न्यू ईयर पर हजारों लोग यहां पिकनिक मनाने आते हैं, इसलिए टिकट बढ़ोतरी से परिवारों पर खर्च बढ़ेगा.

14 अन्य पार्कों में भी बदली कीमतें

शहर के अन्य प्रमुख पार्कों में भी प्रवेश शुल्क तय कर बढ़ाया गया है.

  • वीर कुंवर सिंह पार्क: वयस्क 25 रुपये, बच्चों 10 रुपये
  • नवीन सिन्हा पार्क: वयस्क 20 रुपये, बच्चे 10 रुपये

शिवाजी पार्क में भी बढ़ा दाम

  • चिल्ड्रन पार्क (बोरिंग रोड): वयस्क 25 रुपये, बच्चे 10 रुपये

25 दिसंबर से एडवांस टिकट बुकिंग

हर साल की तरह इस बार भी भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन सतर्क है. पार्कों में लंबी कतारों से बचाने के लिए 25 दिसंबर से एडवांस टिकट बुकिंग शुरू की जाएगी. न्यू ईयर के दिन अतिरिक्त टिकट काउंटर भी लगाए जाएंगे.

1 जनवरी को रिकॉर्ड भीड़ की उम्मीद

पिछले साल न्यू ईयर पर पटना जू और ईको पार्क में रिकॉर्ड भीड़ देखी गई थी. इस बार भी छुट्टी का फायदा उठाते हुए परिवारों की भारी मौजूदगी की संभावना है. हालांकि टिकट बढ़ने से खर्च बढ़ेगा, फिर भी पिकनिक और आउटिंग का मजा लेने वालों की रफ्तार पर इसका खास असर पड़ने की उम्मीद नहीं है.

Also Read: Bihar Tourist Places: शिमला जैसी ठंड और स्विट्जरलैंड जैसा नजारा, बिहार का ये पिकनिक स्पॉट सर्दियों में बना सबका फेवरेट

Previous article Kothimbir Vadi Recipe: कुछ स्पेशल खाने का दिल करे तो कोथिंबीर वडी एक बार जरूर करें ट्राई
Next article Bihar Bhumi: राजस्व सेवा में 101 DCLR पद खाली! कोर्ट की फटकार के बाद आज Deputy CM की हाई-लेवल बैठक
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel