[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में बनेगा देश का 5वां सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, 1302 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी

बिहार में बनेगा देश का 5वां सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, 1302 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी

0
बिहार में बनेगा देश का 5वां सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, 1302 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी
सांकेतिक तस्वीर

Airport In Bihar: बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है. सोनपुर में ईस्टर्न इंडिया का पहला और देश का 5वां बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनने वाला है. इसके बनने से देश और विदेशों से फ्लाइट्स पटना आ सकेंगे. नए एयरपोर्ट को लेकर राज्य सरकार की तरफ से 1302 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी गई है. करीब 4228 एकड़ की जमीन अधिगृहित की जाएगी.

सोनपुर में कहां बनेगा एयरपोर्ट?

जानकारी के मुताबिक, इस एयरपोर्ट को सोनपुर-छपरा 4 लेन NH के उत्तर और गंडक नदी के पश्चिम दरियापुर चंवर में बनाया जाएगा. इसके साथ ही एयरपोर्ट को लेकर आगे की प्रक्रिया के लिए कैबिनेट की बैठक में औपचारिक तौर पर फैसला लिया जा सकता है. सोनपुर में बनने वाला एयरपोर्ट दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और जेवर एयरपोर्ट के बाद 5वां सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट होगा.

कितना लंबा होगा रनवे?

सोनपुर एयरपोर्ट को लेकर प्लानिंग की गई है कि इसका रनवे लगभग 4200 मीटर लंबा होगा. इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुसार ही एयरपोर्ट को बनाया जाएगा. आसानी से बड़े-बड़े विमान यहां उतर सकेंगे. पटना से कनेक्टिविटी के लिए सिक्स लेन वाले दो नए पुल बनाए जा रहे हैं, जो कि जेपी दीघा सेतु के समानांतर और शेरपुर-दिघवारा सेतु है.

24 घंटे विमानों का संचालन होगा संभव

सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के बनने से बड़े-बड़े शहरों की तरह यहां भी 24 घंटे विमानों का माना-जाना संभव हो सकेगा. लाखों यात्रियों को एयरपोर्ट के बनने से फायदा मिल सकेगा. सोनपुर के अलावा सहरसा, रक्सौल, मुंगेर, सुपौल, बीरपुर, वालमिकीनगर, मोतिहारी, बेगूसराय, छपरा, भागलपुर, मधुबनी और गोपालगंज में भी एयरपोर्ट बनाने की तैयारी की जा रही है.

Also Read: ‘तेज प्रताप बहुत क्यूट हैं’, अक्षरा सिंह ने खूब की तारीफ, ज्योति सिंह के सपोर्ट में क्या बोलीं?

Previous article बीच सड़क पर मां ने मासूम बेटी को पीटा, लोगों ने किया बीच-बचाव
Next article स्लैप डे से ब्रेकअप डे तक, यहां देखें एंटी-वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट और तारीखें
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel