[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style स्लैप डे से ब्रेकअप डे तक, यहां देखें एंटी-वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट और तारीखें

स्लैप डे से ब्रेकअप डे तक, यहां देखें एंटी-वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट और तारीखें

0
स्लैप डे से ब्रेकअप डे तक, यहां देखें एंटी-वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट और तारीखें
एंटी-वैलेंटाइन वीक 2026

Anti-Valentine Week 2026: वैलेंटाइन वीक का खुमार अब उतर चुका है और प्यार के इजहार के बाद अब बारी है उन लोगों की जो इस दिखावे से दूर रहना चाहते हैं. 14 फरवरी तक गुलाब और चॉकलेट का दौर चला, लेकिन अब 15 फरवरी से शुरू हो चुका है Anti-Valentine Week 2026. यह हफ्ता खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो सिंगल हैं या जिनका हाल ही में ब्रेकअप हुआ है. स्लैप डे से शुरू होकर ब्रेकअप डे तक चलने वाला यह हफ्ता सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाता है. क्या आप जानते हैं कि इस हफ्ते में किस दिन कौन सा डे मनाया जाता है और उसका असली मतलब क्या है. अगर आप भी इस साल एंटी वैलेंटाइन वीक के मजे लेना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. यहां हम आपको बताएंगे 15 से 21 फरवरी तक की पूरी लिस्ट और तारीखें ताकि आप अपनी आजादी का जश्न शान से मना सकें.

स्लैप डे – 15 फरवरी (Slap Day)

यह एंटी-वैलेंटाइन वीक का पहला दिन होता है जो 15 फरवरी को मनाया जाता है. इसका मतलब किसी को सच में थप्पड़ मारना नहीं है, बल्कि अपनी जिंदगी से बुरे एक्सपीरिएंस और धोखेबाज लोगों को बाहर निकालना है. यह दिन उन लोगों के लिए है जो अपने पुराने रिश्तों की कड़वाहट को खत्म करना चाहते हैं.

किक डे – 16 फरवरी (Kick Day)

16 फरवरी को किक डे मनाया जाता है जो बहुत ही मजेदार माना जाता है. इस दिन का मकसद अपने पार्टनर की बुरी यादों और नेगेटिविटी को अपनी लाइफ से किक मार कर बाहर करना है. बहुत से लोग इस दिन अपने एक्स (Ex) के दिए हुए तोहफे फेंक कर अपनी नई शुरुआत करते हैं.

परफ्यूम डे – 17 फरवरी (Perfume Day)

17 फरवरी को परफ्यूम डे आता है जो खुद से प्यार करने का मैसेज देता है. इस दिन लोग खुद के लिए अच्छा परफ्यूम खरीदते हैं ताकि उनका मूड और पर्सनालिटी महक सके. यह दिन हमें सिखाता है कि दूसरों के पीछे भागने से बेहतर है कि हम खुद की खुशबू बिखेरें.

फ्लर्ट डे – 18 फरवरी (Flirt Day)

18 फरवरी को फ्लर्ट डे के रूप में मनाया जाता है जो केवल मनोरंजन के लिए होता है. इस दिन लोग नए लोगों से मिलते हैं और बिना किसी गंभीर रिश्ते के दबाव के बातचीत करते हैं. सिंगल लोगों के लिए यह दिन काफी मजेदार और कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाला होता है.

कन्फेशन डे – 19 फरवरी (Confession Day)

19 फरवरी को कन्फेशन डे मनाया जाता है जो अपनी गलतियों को मानने का दिन है. इस दिन आप अपने मन की कोई बात या पुरानी गलती किसी के सामने स्वीकार कर सकते हैं. ऐसा करने से मन हल्का हो जाता है.

मिसिंग डे – 20 फरवरी (Missing Day)

20 फरवरी को मिसिंग डे आता है जो उन लोगों के लिए है जिन्हें आप सच में याद करते हैं. जरूरी नहीं कि यह सिर्फ पार्टनर हो, आप अपने पुराने दोस्तों या परिवार को भी याद कर सकते हैं. इस दिन लोग अक्सर सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर अपनी यादें शेयर करते हैं.

ब्रेकअप डे – 21 फरवरी (Breakup Day)

21 फरवरी को इस हफ्ते का आखिरी दिन यानी ब्रेकअप डे मनाया जाता है. यह दिन उन लोगों के लिए है जो एक टॉक्सिक या खराब रिश्ते से पूरी तरह आजाद होना चाहते हैं. इस दिन का मकसद दुखी होना नहीं बल्कि खुद को एक नई आाजादी और बेहतर भविष्य का मौका देना है.

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel