अंचलाधिकारियों की रैंकिंग जारी, मुजफ्फरपुर जिले का पारू अव्वल, पटना का बिहटा फिर फिसड्डी
राज्य में अंचलाधिकारियों के कामकाज के आधार पर दिसंबर महीने की रैंकिंग में मुजफ्फरपुर जिले का पारू अंचल अव्वल रहा है.
अंचलाधिकारियों की रैंकिंग जारी, मुजफ्फरपुर जिले का पारू अव्वल, पटना का बिहटा फिर फिसड्डी
संवाददाता, पटना
सूत्रों के अनुसार नवंबर महीने की रैंकिंग में सीवान के हसनपुरा अंचल को पहला, बांका के फुल्लीडुमर को दूसरा और वैशाली के पातेपुर को तीसरा स्थान, जबकि मुजफ्फरपुर के पारू को चौथा स्थान मिला था. अक्तूबर में पहले स्थान पर फुल्लीडुमर और दूसरे स्थान पर हसनपुरा अंचल कार्यालय था. इस रैंकिंग का मकसद अंचल कार्यालयों के माध्यम से आम लोगों के लिए किये जाने वाले राजस्व संबंधी कामकाज में तेजी लाना और समय से निबटारा करना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
