[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना CM Nitish ने कहा- हमारी सरकार आने के बाद कृषि के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है, कभी कोई इतना कर पाया है क्या?

CM Nitish ने कहा- हमारी सरकार आने के बाद कृषि के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है, कभी कोई इतना कर पाया है क्या?

0
CM Nitish ने कहा- हमारी सरकार आने के बाद कृषि के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है, कभी कोई इतना कर पाया है क्या?
नीतीश कुमार की फाइल फोटो

CM Nitish: राजधानी पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को कृषि यांत्रिकीकरण मेले का उद्घाटन किया. इस दौरान बिना नाम लिए लालू-राबड़ी और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. सीएम नीतीश ने कहा कि याद कीजिए, भूलिएगा मत. 2005 के नवंबर में हम सरकार में आए थे. उससे पहले कुछ काम होता था क्या. कृषि रोड मैप शुरू कराया. एक-एक काम अच्छे से हुआ है.

कृषि के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है- नीतीश

पत्रकारों से उन्होंने कहा कि आपलोगों की उम्र कम है, नहीं देखते हैं. पहले क्या था. बिहार में बहुत अच्छा से काम हो रहा है. कृषि के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है. कभी कोई इतना कर पाया है क्या. महिलाएं कितना अच्छा से काम कर रही हैं.

पत्रकारों ने पूछा कि आपका काम बहुत लोगों को पसंद नहीं आता है? इस सवाल पर सीएम ने कहा कि अरे कैसे नहीं आता है. आज तक कोई कुछ किया है. शुरू से हमलोग काम करवा रहे हैं.

Also Read: बिहार के हर गांव में बनेगा एक खेल मैदान, सिपाही और अग्निवीर की तैयारी के लिए बनेगा ट्रैक, जानिए डिटेल्स

अब कृषक का मतलब महिलाएं भी- मंगल पांडेय

कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में जो सरकर चल रही है वो किसानों को आर्थिक रूप से खुशहाल बनाए. इस यांत्रिकीकरण मेले में किसान भाई और बहनें आ रही हैं. एक बड़ा परिवर्तन दिखाई दे रहा है. पहले कृषक का मतलब लोग पुरुष समझते थे लेकिन अब कृषक का मतलब पुरुष के साथ महिलाएं भी हैं.

Previous article IND vs PAK: दुबई में भारत-पाकिस्तान मुकाबला शुरू, मैदान पर एंट्री फ्री, भारत में कहां देख सकते हैं लाइव मुकाबला
Next article AirPods Pro 2 का यह ऐड आपका दिल छू लेगा, Tim Cook के किया शेयर, Elon Musk ने कहा- This Is Cool
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel