[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket IND vs PAK: दुबई में भारत-पाकिस्तान मुकाबला शुरू, मैदान पर एंट्री फ्री, भारत में कहां देख सकते हैं लाइव मुकाबला

IND vs PAK: दुबई में भारत-पाकिस्तान मुकाबला शुरू, मैदान पर एंट्री फ्री, भारत में कहां देख सकते हैं लाइव मुकाबला

0
IND vs PAK: दुबई में भारत-पाकिस्तान मुकाबला शुरू, मैदान पर एंट्री फ्री, भारत में कहां देख सकते हैं लाइव मुकाबला
Ind vs Pak U19 Asia Cup.

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भारत और पाकिस्तान भले ही आमने-सामने हैं, लेकिन अभी इन दोनों टीमों के बीच दुबई में मुकाबला शुरू हो गया है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम की कमान उत्तर प्रदेश के मोहम्मद अमान के हाथ में है. वहीं पाकिस्तान टीम की कप्तानी साद बेग के हाथ में है. वे अपनी टीम के विकेटकीपर भी हैं. 

50 ओवर का यह मुकाबला दुबई के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत की तरफ से इस मैच में आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्धार्थ सी इस मैच से अपना पदार्पण करने जा रहे हैं. वैभव आईपीएल नीलामी में 1.10 करोड़ में बिकने के बाद चर्चा में आए थे. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में जोड़ा है. वहीं पाकिस्तान की टीम से अब्दुल सुभान, फरहान यूसुफ, फहम-उल-हक, उस्मान खान और उमर जैब डेब्यू कर रहे हैं. भारत पाकिस्तान का यह मुकाबला 10.30 बजे शुरू हुआ. यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है. इसके साथ ही यह मुकाबला एशियन क्रिकेट काउंसिल के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव प्रसारित किया जा रहा है, लेकिन भारत में इसकी स्ट्रीमिंग रोकी गई है. वैसे अगर आप दुबई में हैं तो इस मैच को फ्री में देख सकते हैं और मैदान पर जाने के लिए कोई टिकट भी नहीं लेना पड़ेगा.

https://twitter.com/ACCMedia1/status/1862711768734142965

ओडीआई मुकाबले के लिए दोनों टीमें

भारत U19 XI: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्धार्थ सी, मोहम्मद अमान (कप्तान), हरवंश सिंह (डब्ल्यू), निखिल कुमार, किरण चोरमाले, हार्दिक राज, मोहम्मद एनान, समर्थ नागराज, युधाजीत गुहा

पाकिस्तान U19 XI: शाहज़ेब खान, उस्मान खान, साद बेग (विकेटकीपर/कप्तान), फरहान यूसुफ, फहम-उल-हक, मोहम्मद रियाजुल्लाह, हारून अरशद, अब्दुल सुभान, अली रजा, उमर जैब, नवीद अहमद खान

Previous article Rashi Parivartan 2024: बना राशि परिवर्तन योग का संयोग, इन राशियों को होगा फायदा
Next article CM Nitish ने कहा- हमारी सरकार आने के बाद कृषि के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है, कभी कोई इतना कर पाया है क्या?
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel