[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले में कब जाएंगे सीएम

नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले में कब जाएंगे सीएम

0
नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले में कब जाएंगे सीएम
सीएम नीतीश कुमार की फाइल फोटो

CM Nitish Samriddhi Yatra Schedule: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के पहले चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. यह यात्रा 16 जनवरी से शुरू होगी. पहले चरण की शुरुआत पश्चिमी चंपारण से होगी. यात्रा का समापन 24 जनवरी को वैशाली में किया जाएगा.

इस दौरान मुख्यमंत्री उत्तर बिहार के आठ जिलों का दौरा करेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार 17 जनवरी को वे पूर्वी चंपारण पहुंचेंगे. 19 जनवरी को सीतामढ़ी और शिवहर में रहेंगे. 20 जनवरी को गोपालगंज जाएंगे. 21 जनवरी को सीवान. 22 जनवरी को सारण. 23 जनवरी को मुजफ्फरपुर और 24 जनवरी को वैशाली में समृद्धि यात्रा का पहला चरण पूरा होगा.

Nitish Samriddhi Yatra Schedule
नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले में कब जाएंगे सीएम 3

सभी विभागों को भेजा गया लेटर

इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने सभी विभागों को पत्र भेजा है. इसमें अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, प्रभारी सचिव, डीजीपी, प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी, डीआईजी, जिलाधिकारी, एसएसपी और एसपी को यात्रा की पूरी जानकारी दी गई है. पत्र के साथ समीक्षा बैठकों का विस्तृत कार्यक्रम भी शेयर किया गया है.

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. वे प्रगति यात्रा और सात निश्चय योजना से जुड़ी योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे. इसके साथ ही जिलों की अन्य महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की भी समीक्षा होगी.

सीएम नीतीश आमलोगों से करेंगे बातचीत

मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों में परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारंभ करेंगे. इससे विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है. यात्रा के दौरान जन संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री आम लोगों से सीधे बातचीत करेंगे. जनता की समस्याएं सुनेंगे. अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश भी देंगे.

समीक्षा बैठक भी करेंगे मुख्यमंत्री

इसके अलावा हर जिले में जिलास्तरीय समीक्षा बैठक होगी. इन बैठकों में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी. मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि योजनाओं के स्थल निरीक्षण के समय संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव की मौजूदगी अनिवार्य होगी.

वहीं समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक के साथ-साथ संबंधित विभागों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे. किसी कारण से अधिकारी अनुपस्थित रहते हैं, तो विभाग के दूसरे वरीय अधिकारी को बैठक में भेजना होगा.

Also Read: 600 KG सोना दान करने वाली महारानी नहीं रहीं, दरभंगा राज परिवार ने क्या-क्या किया था दान? पढ़िए त्याग और विरासत की पूरी कहानी

Previous article जयंती पर याद किये गये स्वामी विवेकानंद
Next article मोतीझील ओवरब्रिज पर कार के अंदर दंपत्ती में मारपीट, तमाशबीन बने रहे राहगीर
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel