[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मोतीझील ओवरब्रिज पर कार के अंदर दंपत्ती में मारपीट, तमाशबीन बने रहे राहगीर

मोतीझील ओवरब्रिज पर कार के अंदर दंपत्ती में मारपीट, तमाशबीन बने रहे राहगीर

0
मोतीझील ओवरब्रिज पर कार के अंदर दंपत्ती में मारपीट, तमाशबीन बने रहे राहगीर

:: पांच मिनट तक थमी रहीं राहगीरों की सांसें, भीड़ देखते ही दंपती हुए रफूचक्कर संवाददाता, मुजफ्फरपुर शहर के सबसे व्यस्त और हृदय स्थली कहे जाने वाले मोतीझील ओवरब्रिज पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार के अंदर पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई. समस्तीपुर नंबर की कार के चारों शीशे बंद थे, लेकिन अंदर का नजारा बाहर खड़े लोगों को साफ दिखाई दे रहा था. राहगीरों के अनुसार कार में करीब 35 से 40 वर्ष की उम्र का दंपती सवार था. पति ड्राइविंग सीट पर था और कार धीमी गति से चल रही थी. अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. पत्नी ने गुस्से में आकर ड्राइविंग कर रहे पति पर मुक्कों की बरसात कर दी. पति स्टीयरिंग छोड़कर खुद को बचाने की कोशिश करता दिखा. करीब पांच मिनट तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान ओवरब्रिज पर भीड़ लग गई. लोग अपनी गाड़ियां रोककर तमाशा देखने लगे, कुछ ने मोबाइल से वीडियो बनाना भी शुरू कर दिया. ऐसा लग रहा था मानो कार के अंदर किसी फिल्म का सीन चल रहा हो. जब दंपती की नजर बाहर जमा भीड़ और मोबाइल कैमरों पर पड़ी, तो उन्हें अपनी हरकत का अहसास हुआ. दोनों अचानक शांत हुए और कार स्टार्ट कर तेजी से वहां से निकल गए. घटना के बाद काफी देर तक ओवरब्रिज पर यही मामला चर्चा का विषय बना रहा. हालांकि, इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन यह ‘कार युद्ध’ शहरभर में चर्चा बटोर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel