बीडी कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान

बीडी कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा प्राचार्या प्रो रत्ना अमृत के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

By ANURAG PRADHAN | February 26, 2026 8:35 PM

पटना. बीडी कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा प्राचार्या प्रो रत्ना अमृत के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कॉलेज परिसर से दयानंद विद्यालय तक स्वच्छता रैली निकाली गयी, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही. कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नुक्कड़ नाटक व जल संरक्षण व स्वच्छता विषय पर नृत्य प्रस्तुत किया गया. स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर स्वच्छ और सतत जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया. कार्यक्रम का समन्वयन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी विशाल विजय ने किया. इसमें एनसीसी पदाधिकारी राहुल कुमार तथा स्वयंसेवक सचिन राज, ऋतिका तिवारी और कृतिका मुखर्जी का सराहनीय योगदान रहा.