[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना चिराग पासवान ने जीतन मांझी को दी नसीहत, कहा- मर गया तो मर गया कहना गलत

चिराग पासवान ने जीतन मांझी को दी नसीहत, कहा- मर गया तो मर गया कहना गलत

0
चिराग पासवान ने जीतन मांझी को दी नसीहत, कहा- मर गया तो मर गया कहना गलत
चिराग पासवान की फाइल फोटो

Chirag Paswan: मजदूर दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कई बड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने बिहार से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक जुड़े सवालों पर प्रतिक्रिया दी और कुछ नेताओं की भाषा पर सख्त नाराजगी जताई.

जीतनराम मांझी के बयान पर क्या बोले

चिराग पासवान ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के एक बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में किसी भी व्यक्ति को इस तरह की असंवेदनशील भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मर गया तो मर गया जैसे शब्द समाज में गलत संदेश देते हैं और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को बोलते समय संयम रखना चाहिए.

पार्टी के कार्यकर्ताओं को क्या संदेश दिया

मजदूर दिवस पर उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह अपने आसपास किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय न होने दे. उन्होंने सामाजिक न्याय, संवेदनशीलता और गरीबों के सम्मान की बात करते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने की अपील की.

दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर जताई चिंता

दिल्ली में बिहार के एक युवक की हत्या के मामले पर चिराग ने चिंता जताई. उन्होंने कहा कि सिर्फ बिहारी होने की वजह से किसी के साथ भेदभाव या हिंसा होना बेहद गलत है. उन्होंने क्षेत्रवाद की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के किसी भी नागरिक के साथ उसकी पहचान के आधार पर अन्याय नहीं होना चाहिए और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार में हो रहे एनकाउंटर को बताया सही

बिहार में अपराधियों के खिलाफ हो रहे एनकाउंटर पर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे चुनिंदा कार्रवाई के आरोपों पर भी उन्होंने जवाब दिया. चिराग ने कहा कि जो लोग वर्षों से जातीय समीकरण की राजनीति करते रहे हैं, वही अब कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों पर कार्रवाई जरूरी है और सरकार इस दिशा में काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 60 किमी की रफ्तार से आएगी आंधी, 4 मई को 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आपके जिले का कैसा रहेगा हाल

मुंगेर में 6750 एकड़ में बसेगा अंग टाउनशिप, सड़क-रेलवे-एयर कनेक्टिविटी से बदलेगी तस्वीर

Previous article भागलपुर में मौसम ने बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश से जनजीवन प्रभावित
Next article DigiLocker पर मिलेगी झारखंड बोर्ड 12वीं की मार्कशीट, यहां करें रजिस्ट्रेशन
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel