[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर भागलपुर में मौसम ने बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश से जनजीवन प्रभावित

भागलपुर में मौसम ने बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश से जनजीवन प्रभावित

0

भागलपुर से ललित किशोर मिश्रा की रिपोर्ट भागलपुर. शुक्रवार की देर शाम जिले में मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए. पहले हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो रात करीब 7:30 बजे के बाद तेज बारिश में बदल गई. गरज और बिजली की चमक के साथ हुई इस बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं तेज हवा और वज्रपात की आशंका से लोगों में सतर्कता भी बढ़ गई. कई इलाकों में लोग जल्दबाजी में घरों की ओर लौटते नजर आए. शादी वाले घरों में बढ़ी मुश्किलें बारिश का सबसे ज्यादा असर शादी समारोहों पर पड़ा. खुले में चल रहे कार्यक्रम बाधित हो गए और टेंट व सजावट संभालने में लोगों को काफी परेशानी हुई. बिजली की चमक और तेज गरज के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल भी बन गया और आयोजकों को व्यवस्थाएं बदलनी पड़ीं. पहले से जारी था मौसम का अलर्ट मौसम विभाग और बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर ने पहले ही 1 से 5 मई के बीच मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया था. इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी. शुक्रवार को हुई बारिश इसी पूर्वानुमान के अनुरूप मानी जा रही है. फसलों के लिए फायदेमंद हो सकती है बारिश बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यदि तेज आंधी नहीं चलती है तो यह बारिश आम और लीची की फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. इससे फलों की वृद्धि और गुणवत्ता बेहतर होने की संभावना है, हालांकि तेज हवा चलने पर नुकसान भी हो सकता है. तापमान में आई गिरावट मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी देखा गया. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गर्मी से राहत मिलने के बावजूद मौसम विभाग ने लोगों को आने वाले दिनों में भी आंधी और बिजली को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel