सीबीएसइ- दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थी स्कूल आकर शिक्षक से ले सकते हैं सलाह

सीबीएसइ की ओर से 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की तिथि जारी कर दी गयी है.

By AMBER MD | April 24, 2026 8:01 PM

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ की ओर से 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की तिथि जारी कर दी गयी है. 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से शुरू की जायेगी. 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी परीक्षा से पहले तक स्कूल आकर शिक्षकों से डाउट क्लियर कर सकते हैं. इन बच्चों के लिए स्कूल में अलग से क्लास आयोजित की जायेगी. स्कूल की ओर से इन बच्चों के लिए टाइम टेबल तैयार किया जायेगा. इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय पर स्कूल आकर अलग-अलग विषय के शिक्षकों से परीक्षा से जुड़ी तैयारी और अपने डाउट क्लियर कर सकते हैं. सीबीएसइ के सिटी को-ऑर्डिनेटर एसी झा ने बताया कि यह सुविधा विद्यार्थियों को खुद को इंप्रूव करने के लिए दी गयी है.