कार में लगी आग, बाटा के एजीएम सहित दो बचे
दीघा थाने के जेपी गंगा पथ गोलंबर के समीप चलती हुई कार में अचानक आग लग गयी.
By KUMAR PRABHAT |
February 7, 2026 1:04 AM
पटना.
दीघा थाने के जेपी गंगा पथ गोलंबर के समीप चलती हुई कार में अचानक आग लग गयी. उस कार में सवार बाटा कंपनी के एजीएम रामबाबू प्रसाद सहित दो लोगों ने गाड़ी को साइड किया और उसमें लगी आग को बुझाने का प्रयास किया. लेकिन आग ने तुरंत ही पूरे कार को अपने आगोश में ले लिया. इसके बाद दोनों ने वहां से हट कर अपनी जान बचायी. घटना की सूचना मिलने पर ट्रैफिक थाने की पुलिस के साथ ही दमकल की गाड़ी पहुंची. हालांकि आग के कारण कार का अधिकांश हिस्सा जल गया था. पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को सड़क से साइड किया. कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हुआ. बताया जाता है कि एजीएम रामबाबू प्रसाद अपने किसी काम से दीघा से जेपी गंगा पथ होते हुए मीठापुर जा रहे थे. इसी दौरान जब उनकी गाड़ी जेपी गंगा पथ गोलंबर के पास पहुंची तो पहिये से चिंगारी निकलने लगी. इसके बाद दोनों ने नीचे उतर कर आग बुझाने का भी प्रयास किया. लेकिन आग तुरंत ही फैल गयी और दोनों वहां से हट गये. महज पांच मिनट में ही पूरे कार को आग ने अपनी चपेट में ले लिया....
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 6:05 AM
Patna Live Aarti: घर बैठे करें पटना के महावीर मंदिर और इस्कॉन मंदिर के दर्शन, जानें आरती का पूरा समय
July 7, 2026 6:10 AM
July 7, 2026 6:05 AM
पटना: गुजरात के सर्राफा कारोबारी से 15 किलो सोना लूटने वाला मास्टरमाइंड बिक्रम उर्फ हुलुकवन गिरफ्तार
July 6, 2026 8:55 PM
July 6, 2026 9:33 PM
July 6, 2026 8:05 PM
July 6, 2026 7:44 PM
July 6, 2026 7:02 PM
July 6, 2026 8:31 PM
July 6, 2026 6:20 PM
