[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD ने 19 जिलों में जारी किया अलर्ट

बिहार में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD ने 19 जिलों में जारी किया अलर्ट

0
बिहार में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD ने 19 जिलों में जारी किया अलर्ट
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार इन इलाकों में तेज हवा, मेघगर्जन और बारिश की संभावना है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

तेज हवा और बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है. तेज हवा के साथ बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. विशेष रूप से खुले स्थानों और खेतों में काम कर रहे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

Whatsapp Image 2026 05 31 At 07.38.16
बिहार में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, imd ने 19 जिलों में जारी किया अलर्ट 3

पश्चिमी विक्षोभ का दिख रहा असर

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं. इसी वजह से राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है.

प्री-मानसून का असर, दिन में गर्मी तो शाम में बारिश

बिहार फिलहाल प्री-मानसून चरण से गुजर रहा है. यही कारण है कि दिन के समय तेज धूप और उमस महसूस हो रही है, जबकि शाम होते-होते बादल छाने, तेज हवा चलने और बारिश होने जैसी स्थितियां बन रही हैं. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ऐसा ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

2 जून के बाद फिर चढ़ेगा तापमान का पारा

बारिश के बावजूद राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार 2 जून के बाद राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. पटना, गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद और लखीसराय समेत दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.

मिथिलांचल-सीमांचल फिलहाल ग्रीन जोन में

मौसम विभाग के अनुसार मिथिलांचल, सीमांचल और पूर्वी बिहार के अधिकांश जिले फिलहाल ग्रीन जोन में हैं. दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया समेत कई जिलों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश या बादल छाने की स्थिति बन सकती है.

15 जून के आसपास बिहार में दस्तक दे सकता है मानसून

मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून अगले सात दिनों में केरल पहुंच सकता है. इसके करीब एक सप्ताह बाद यानी 15 जून के आसपास बिहार में मानसून के प्रवेश करने की संभावना है. हालांकि मानसून की प्रगति बंगाल की खाड़ी में बनने वाली मौसमी प्रणालियों और अन्य मौसमीय परिस्थितियों पर निर्भर करेगी.

सामान्य रह सकती है बारिश, लेकिन चिंता भी बरकरार

मौसम विभाग ने इस वर्ष बिहार में सामान्य बारिश की संभावना जताई है. हालांकि देश के कुछ अन्य हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है. ऐसे में मानसून की चाल पर मौसम वैज्ञानिक लगातार नजर बनाए हुए हैं.

लोगों और किसानों के लिए विशेष सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. विभाग का कहना है कि मेघगर्जन और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, खेत, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें. किसानों को भी मौसम खराब होने पर खेतों में काम रोककर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.

Also Read: आम-लीची लेकर सिंगापुर पहुंचे लालू यादव, बेटी रोहिणी ने लगाया गले, बोलीं- आज मेरे घर भगवान आए हैं

Previous article आज आरसीबी और गुजरात में टक्कर, दोनों टीमों की दूसरी ट्रॉफी पर नजरें
Next article शेखपुरा को मिलेगी 45 करोड़ की सौगात, 2 जून को मुख्यमंत्री करेंगे बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel