[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports आज आरसीबी और गुजरात में टक्कर, दोनों टीमों की दूसरी ट्रॉफी पर नजरें

आज आरसीबी और गुजरात में टक्कर, दोनों टीमों की दूसरी ट्रॉफी पर नजरें

0
आज आरसीबी और गुजरात में टक्कर, दोनों टीमों की दूसरी ट्रॉफी पर नजरें
पाटीदार और गिल आईपीएल ट्राफी के साथ पोज देते हुए

IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा. यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद खास है, क्योंकि जीतने वाली टीम दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा करेगी. गुजरात टाइटंस ने साल 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीता था. जबकि आरसीबी ने पिछले सीजन में अपना पहला खिताब जीतकर चैंपियंस की लिस्ट में जगह बनाई थी.

क्वालिफायर-1 का दबदबा

पिछले 8 सीजनों का इतिहास गवाह है कि जिसने भी क्वालिफायर-1 जीता, उसी ने  ट्रॉफी उठाई है. इतना ही नहीं, 2016 के बाद से हर फाइनल मैच सिर्फ क्वालिफायर-1 खेलने वाली टीमों के बीच ही खेला गया है. आखिरी बार 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने एलिमिनेटर जीतकर चैंपियन बनने का सफर तय किया था.

स्कोर बोर्ड तय करेंगे विजेता

पिछले 18 सालों का रिकॉर्ड है कि आईपीएल फाइनल में कभी भी 200 से ज्यादा का स्कोर चेज नहीं हुआ है. 2008 से 2025 के बीच 4 बार टीमों ने फाइनल में 200+ का स्कोर बनाया और हर बार पहले बैटिंग करने वाली टीम ही जीती. यानी आज जो भी टीम बोर्ड पर 200 रन टांग देगी, उसकी जीत लगभग तय है.

हेड-टू-हेड में

दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कांटे की टक्कर रही है. अब तक खेले गए 9 मैचों में बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी है. आरसीबी ने 5 मैचों में बाजी मारी है, जबकि गुजरात ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

सिराज के खेलने पर सस्पेंस

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए दूसरे क्वालिफायर मैच में मोहम्मद सिराज के कंधे में तकलीफ नजर आई थी. हालांकि उन्होंने जूझते हुए अपना ओवरों का कोटा तो पूरा किया, लेकिन फाइनल मुकाबले से पहले उनकी यह चोट गुजरात के लिए बड़ी चिंता का सबब बनी हुई है.

होम ग्राउंड का फायदा

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक हाई-वोल्टेज मुकाबले की पूरी उम्मीद है. इस सीजन में यहाँ की पिच पर सिर्फ 3 बार ही 200 रनों का आंकड़ा पार हो सका है, जो साफ दर्शाता है कि गेंदबाजों के लिए भी यहाँ मदद है. ऐसे में गुजरात के गेंदबाज अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर आरसीबी के स्टार बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेंगे. वैसे इस मैदान पर दोनों टीमों का पलड़ा बराबरी का रहा है, जहाँ दोनों ने ही एक-एक मैच में जीत दर्ज की है.

दोनों टीमों की संभावित खिलाड़ी (12)

आरसीबी: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और रोमारियो शेफर्ड।

गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज , प्रसिद्ध कृष्णा और राहुल तेवतिया।

यह भी पढ़े- 93, 97 और अब 96… IPL 2026 में तीसरी बार नर्वस नाइन्टीज का शिकार बने वैभव सूर्यवंशी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel