[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में 10 मार्च को इन 5 जिलों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार में 10 मार्च को इन 5 जिलों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

0
बिहार में 10 मार्च को इन 5 जिलों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि मौसम अप्रैल जैसा महसूस होने लगा है. बीते 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम का यही हाल रहने वाला है. बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो सकती है.

बांका में सबसे ज्यादा तापमान, कई शहरों में बढ़ी गर्मी

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान बांका में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना, मुजफ्फरपुर और गया समेत कई शहरों में भी लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है. दिन में तेज धूप के कारण सड़कों पर भीड़ कम दिखाई दे रही है. हालांकि ग्रामीण इलाकों में रात और सुबह के समय अभी भी हल्की ठंडक महसूस हो रही है.

औरंगाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में न्यूनतम तापमान 13.3 से 19.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी.

अप्रैल से ही चल सकती है लू

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल बिहार में लू वाले दिनों की संख्या ज्यादा हो सकती है. आमतौर पर लू मई में चलती है, लेकिन इस बार अप्रैल से ही लू चलने की आशंका जताई जा रही है. अगर तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो लोगों को गर्मी से जल्दी जूझना पड़ सकता है.

छह दिन तक शुष्क रहेगा मौसम

IMD के अनुसार अगले छह दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि 10 मार्च के आसपास सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. इन इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

Bihar Weather Rain News
Imd ने जारी किया अलर्ट

तापमान में और बढ़ोतरी के संकेत

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. आने वाले एक सप्ताह में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर तक पहुंचने की संभावना है.

Also Read: बिहार की राजनीति में बदलता समीकरण: ‘छोटे भाई’ से ‘बड़े भाई’ कैसे बनी भाजपा? JDU होती गई पीछे

Previous article जिले भर में हर्षोल्लास व सौहार्द के साथ मनी होली, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ पर्व
Next article होली से पहले हादसों में बच्चे सहित तीन की मौत
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel