[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर होली से पहले हादसों में बच्चे सहित तीन की मौत

होली से पहले हादसों में बच्चे सहित तीन की मौत

0
होली से पहले हादसों में बच्चे सहित तीन की मौत

दुखद. होली की खुशियां मातम में बदलीं, पुलिस ने सभी शवों का कराया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम = मचियांव स्थित ससुराल में युवक ने फंदे से लटक कर दे दी जान चैनपुर में तालाब में डूबने से बच्चे सहित कर्मनाशा में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत भभुआ सदर. होली के त्योहार से एक दिन पहले जिले में अलग अलग हादसों में तालाब में डूबने से एक आठ वर्षीय बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने सभी शवों को सदर अस्पताल लाया, जहां स्थानीय पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया. पहली घटना भभुआ थाना क्षेत्र के मचियांव गांव में हुई, जहां बच्चों के साथ ससुराल में रह रहे 32 वर्षीय एक युवक बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के खीरी गांव निवासी शिव कुमार त्रिगुण के बेटे राहुल त्रिगुण ने अलग रह रही पत्नी से बात करने के बाद फांसी लगाकर ससुराल में ही जान दे दी. उधर, चैनपुर के निरंजनपुर में तालाब में नहाने गये एक नौ वर्षीय बच्चे शिव बालक सिंह के बेटे अमित कुमार की डूबने से मौत हो गयी. वहीं, होली के दिन बुधवार को सुबह हुए एक सड़क दुर्घटना में यूपी के चंदौली जिलांतर्गत बबुरी थाना क्षेत्र के हटिया भोपतपुर निवासी नरेंद्र कुमार सिंह के बेटे अभिषेक कुमार सिंह की मौत हो गयी. तीनों मौतों के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा शवों को भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां शवों का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया. = सूरत में रह रही पत्नी से बात की और फिर लटक गया फंदे से भभुआ थाना क्षेत्र के मचियांव गांव स्थित अपने ससुराल में चार बच्चों को लेकर रह रहे राहुल त्रिगुण ने मंगलवार को अलग सूरत में रह रही पत्नी से मोबाइल पर बात करने के बाद घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी. मृतक की पहचान बक्सर जिला के राजपुर थाना अंतर्गत खीरी गांव निवासी शिवकुमार त्रिगुण के 30 वर्षीय पुत्र राहुल त्रिगुण के रूप में हुई. मंगलवार की सुबह नौ बजे मृतक का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतक के भतीजे गोलू त्रिगुण ने बताया कि राहुल त्रिगुण पिछले करीब 10 वर्षों से अपने चार बच्चों के साथ भभुआ थाना क्षेत्र मचियांव गांव स्थित ससुराल में रह रहे थे. जबकि, उनकी पत्नी सीमा देवी काफी समय से उनसे और बच्चों से अलग गुजरात के सूरत में रह रही थी और दोनों के बीच बातचीत भी नहीं होती थी. पारिवारिक कलह के कारण वह अक्सर मानसिक रूप से परेशान रहते थे. भतीजे के अनुसार, मंगलवार की सुबह उनकी पत्नी सीमा का फोन आया था. इस दौरान दोनों के बीच काफी बहस हुई और बात खत्म करने के बाद वह कमरे में गये और फंदा लगा जान दे दी. जानकारी पर वह लोग ससुराल पहुंचे, तब घटना की सूचना भभुआ थाने की पुलिस को दी गयी. = निरंजनपुर में तालाब में नहाने के दौरान डूबा बच्चा उधर, मंगलवार तीन मार्च को ही चैनपुर थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव में नहाने गये नौ वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से दुखद मौत हो गयी. मृत बच्चा निरंजनपुर गांव निवासी शिव बालक सिंह का इकलौता बेटा अमित कुमार बताया जाता है. मृत बच्चा प्राथमिक विद्यालय निरंजनपुर में कक्षा दो का छात्र था. हादसे के संबंध में पता चला कि मृत बच्चे के परिजन मंगलवार को तालाब में अपने मवेशियों को नहला रहे थे, वहीं पास में ही तालाब में बच्चा नहा रहा था. नहाने के क्रम में बच्चा अचानक तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूब गया, तालाब में पास में रहे बच्चों ने जब शोर मचाया तो परिजन पानी में खोजने लगे, खोजने में कुछ देर हो गया, उसे पानी से बाहर निकाला गया. लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी और बच्चे की मौत हो चुकी थी. मृतक अमित कुमार अपने घर में तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था. हादसे के बाद परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है. चैनपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. युवक की मौत को परिजनों ने बताया संदेहास्पद वहीं, होली के दिन कर्मनाशा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में यूपी के चंदौली जिला निवासी एक युवक की मौत हो गयी है. हालांकि, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मामला संदेहास्पद बताया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक पुलिस से जांच की गुहार लगायी है. मृतक चंदौली जिला अंतर्गत बबुरी थानाक्षेत्र के हटिया भोपतपुर निवासी नरेंद्र कुमार सिंह का बेटा 26 वर्षीय अभिषेक कुमार सिंह बताया जाता है. मृतक की बुआ शशिकला सिंह ने बताया कि युवक एक साथी के साथ घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वह कर्मनाशा कैसे पहुंच गया और सड़क दुर्घटना में किस प्रकार उसकी मौत हो गयी, इसकी जानकारी उनलोगों को नहीं है. मंगलवार सुबह बबुरी थाने से उन्हें फोन आया कि अभिषेक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी और उसका शव भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के लिए रखा गया है. सूचना पर वह लोग दौड़े भागे भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें अभिषेक का शव स्ट्रेचर पर पड़ा मिला. मृतक की बुआ ने सड़क दुर्घटना में युवक की मौत होने के मामले में संदेह जताते हुए पुलिस से इसकी जांच पड़ताल करने की गुहार पुलिस से लगायी है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक युवक की मौत कैसे हुई इसकी जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel